नागदा - प्रकाश नगर में 11फीट उंची शिव प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, माता पिता की याद में बनाई प्रतिमा



Nagda(mpnews24)।   सांसारिक जगत को छोड चुके माता-पिता की याद में उनके पुत्रों ने एक अनूठा कार्य किया है। पिता ने जिस मंदिर को बनवाने में सहयोग किया था, पुत्रों ने भी उसी मंदिर की छत पर 11 फीट की आकर्षक शिव प्रतिमा को स्थापित करवाया है। सोमवार को प्रतिमा का लोकार्पण भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। लोकार्पण अवसर पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, भाजपा नेता राजेश धाकड, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, भाजपा नेता डाॅ. तेजबहादुरसिंह चैहान, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भैरूलाल टांक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी, अनिल जोशी सहित पत्रकारगण उपस्थित थे।

प्रकाश नगर की गली नंबर 4 स्थित इच्छापूर्ण महादेव मंदिर 1997 में बनाया गया था। इस मंदिर को बनवाने में स्व. भैरूलालजी जाट ने सहयोग दिया था। उनके प्रयासों से ही मंदिर बनकर तैयार हुआ। उनकी पत्नी संपतबाई जाट भी बेहद धार्मिक प्रवृत्ति की थी। संपतबाई का 2003 में और भैरूलालजी का 2019 में निधन हो गया था।

माता पिता की याद में करवाई स्थापना
पुत्र पवन, मनोज और सूरज ने माता-पिता की याद में इसी मंदिर की छत पर 11 फीट उंची शिव प्रतिमा को स्थापित करवाया। पवन ने बताया कि माता-पिता धरती पर ईश्वर का स्वरूप होते हैं। जीवित रहते हुए सेवा की, अब ख्याल आया कि पिताजी द्वारा तैयार करवाऐ गए मंदिर को ऐसा स्वरूप् दिया जाऐ, जिससे लोगों को दूर से भगवान के दर्शन हो सके। साथ ही युवाओं को यह संदेश मिले कि वे अपने माता-पिता की सेवा करें। इसलिए तीनों भाईयों ने मिलकर माता-पिता की स्मृति में यह निर्णय लिया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget