नागदा - पंकज मारू सक्षम के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य मनोनित



Nagda(mpnews24)।   दिव्यांगजनों के पूनर्वास हेतु कार्यरत देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संस्था स्नेह के संस्थापक पंकज मारू को सक्षम के दस सदस्यीय राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड का सदस्य मनोनित किया गया है।


स्नेह के पंकज पावेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिव्यांगों के कल्याण हेतु सक्षम राष्ट्रीय स्तर पर एक सेवा प्रकल्प के रूप में कार्यरत है, जिसका ध्येय समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल है। देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में स्वयं सेवकों के माध्यम से सक्षम दिव्यांगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पूनर्वास एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु सक्रियता से कार्यरत है।
रविवार को सम्पन्न सक्षम की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दयालसिंह पंवार ने संस्था के थींक टेंक के रूप में कार्य करने हेतु पहली बार राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड के गठन की घोषणा की। इस बोर्ड में देशभर से दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत 10 विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जिसमें मारू के साथ हंस फाउण्डेशन के पूर्व सीईओ लेफ्टीनेन्ट जनरल एस.एम. मेहता दिल्ली, हैदराबाद के ख्यात नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. जी.एन. राव, सीबीआर नेटवर्क बैंगलुरू की निदेशक श्रीमती इन्दुमती राव, पूर्व मुख्य दिव्यांगजन आयुक्त डाॅ. कमलेश कुमार पाण्डे वाराणासी, परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमान्डर श्रीरंग बिजुर पुणे, केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्री विजय राघवन त्रिवेन्द्रम, ख्यातीमान अभिभाषक उदय वारून्जीकर मुम्बई, प्रोफेसर डीवीआर सेक्षाद्री हैदराबाद तथा डाॅ. हिमांशु दास निदेशक राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादुन शामिल हैं।

मारू की इस महत्वपूर्ण बोर्ड में नियुक्ति पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. थावरचन्द गेहलोत, सांसद अनिल फिरोजिया, मध्यप्रदेश असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख जगदीश शर्मा, सहसेवा प्रमुख शंभुजी गुलिया, सेवा भारती नागदा अध्यक्ष विरेन्द्र सकलेचा, सचिव परेश त्रिवेदी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ. तेजबहादुरसिंह चैहान, जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, दिलीपसिंह शेखावत, जितेन्द्र गेहलोत, सतीश मालवीय, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती विमला ओमप्रकाश चैहान, राजेन्द्र अवाना, गोपाल यादव, श्रीमती शोभा यादव, अशोक मालवीय, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती साधना जैन, मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश धाकड, पंकज जैन, धर्मेश जायसवाल, रामसिंह शेखावत, सज्जनसिंह शेखावत, प्रकाश जैन, ओमप्रकाश गेहलोत, अशोक मावर, पंकज माखरिया, अमनदीपसिंह खालसा, विजय पोरवाल, महेश व्यास, संदीप व्यास, दिनेश जाट, जीवनसिंह आंजना आदि ने हर्ष प्रकट करते बधाई प्रेषित की है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget