नागदा- उत्कृष्ठ सेवाकार्य को देखते हुए जैन पुनः जेएसजी अध्यक्ष हुए मनोनीत



Nagda[mpnews24]।   शरद जैन का जैन सोश्यल ग्रुप नागदा का पुनः अध्यक्ष मनोनीत होना निश्चित ही जैन सोश्यल ग्रुप एवं जैन समाज के लिये यह गोरव का विषय है। शरद जैन एवं उनकी टीम ने 100 से अधिक सेवा कार्य करके समाज व ग्रुप ही नहीं नगर में भी अपनी अलग पहचान बनाई। इनके सेवा कार्य को देखते हुए ही पुनः इन्हे अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह बात सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह के आयोजन में राजेश सकलेचा भाईजी ने कही।


ग्रुप सचिव मनीष चपलोत ने बताया कि बुधवार रात्रि 8 बजे संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र कांठेड़ के कार्यालय पर पूर्व अध्यक्ष कमल जैन सहारा, सुभाष बाफना, श्रेणिक बम, संजय मुरड़िया, सुरेन्द्र कांकरिया, मुकेश धोका, निलेश चैधरी के मार्गदर्शन में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2021-23 तक जेएसजी अध्यक्ष पद के लिये विचार-विमर्श हुआ जिसमें उपस्थित सदस्यो ने पुनः श्री जैन का नाम प्रस्तावित किया, जिसका उपस्थित सभी सदस्यो ने हर्षध्वनि के साथ प्रस्ताव को पारित कर उन्हें अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया। इस अवसर पर सभी सदस्यो द्वारा उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

सामाजिक संस्थाओं ने किया सम्मान -
श्री जैन के मनोनयन पर गुरूवार सुबह अमित मित्र मण्डल द्वारा रामसहाय मार्ग से ढोल ढमाको के साथ जवाहर मार्ग स्थित कार्यालय पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन पत्रकार संघ, नवकार कपल ग्रुप, नवकार भाईजी गु्रप के संस्थापक अध्यक्ष एवं आनंद शिक्षण समिति के सचिव राजेश सकलेचा भाईजी, राजेश धाकड़, धर्मेन्द्र बम, राकेश ओरा, संतोष नाहटा, प्रकाश चपलोत, मनीष धाकड, मनीष भंडारी, दिलीप कांठेड, कमलनयन चपलोत, मुकेश बोहरा, राजेश मेहता, निखिल मेहता, मनीष ओरा, रितेश नागदा, मयंक चपलोत, संदीप चपलोत, रवि कांठेड, पंकज मारू, अजीत कांठेड, सुरेन्द्र संचेती, महेश पंजाबी, प्रदीप शाह आदि सदस्यो ने स्वागत कर शुभकामना प्रेषित की।

बनेगी नवीन कार्यकारीणी
यह पहला अवसर है कि जेएसजी के अध्यक्ष पद पर निरन्तर कोई अध्यक्ष 4 वर्षो तक सेवा कार्य करेगा। अध्यक्ष की घोषणा के बाद शरद जैन ने कहा कि सभी वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन में 2021-23 तक के लिये नवीन कार्यकारिणी बनाई जावेगी।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget