नागदा - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक ग्वारिय में सम्पन्न



Nagda(mpnews24)।   अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक रविवार को ग्वालियर में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तरांचल और मध्यप्रदेश से बडी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुवे। मीटिंग में समाज हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए गए जैसे संगठन के आगामी चुनाव प्रजातांत्रिक तरीके से करवाए जायें तथा समाज में संगठन के प्रत्येक सदस्य को सदस्यता लेना अनिवार्य होगा व उसी के आधार पर 25 सदस्य बनाने पर एक डेलिकेट होगा और सभी डेलिकेट मेम्बर्स अपनी तहसील के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसी तरह सभी तहसील अध्यक्ष मिलकर अपने जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष अपने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ऐसा देश का पहला सामाजिक संगठन है जिसमें पहली बार प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चुनाव करवाया जायेगा। मीटिंग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर भेरूसिंह चैहान, उषाकुंवर पंवार, अंगद सिंह भदोरिया, राजेशसिंह कुशवाह, शिवसिंह परिहार, शोभा सोलंकी, मनोहरसिंह देवड़ा, रेखा चैहान, किरण तंवर, मंजू कुंवर डोडिया, धर्मेन्द्र सिंह डोडिया, उज्जैन जिला अध्यक्ष जीवन सिंह तंवर ने भाग लिया। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष जीवन सिंह तंवर ने दी।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget