Nagda(mpnews24) । जैन समुदाय के पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली कोई संस्था मध्यप्रदेश में नहीं थी जो जैन पत्रकारों को एक मंच पर ला सके। जिसकी कमी देश प्रदेश के जैन पत्रकारों को महसूस हो रही थी। इसी बात को देखते हुए राजेश सकलेचा भाईजी एवं डॉ. प्रदीप बाफना के द्वारा जैन पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिये जैन पत्रकार संघ के नाम से एक छोटा सा पौधा रोपा था जो आज वटवृक्ष के रूप में उभरकर सामने आया। इन्हीं के प्रयासो से जैन पत्रकार संघ के नाम से संस्था का रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही प्रदेश ही नहीं देश भर के जैन पत्रकार साथियों को जोड़ने का अधिकार प्राप्त हुआ।
समिति के वरिष्ठ सदस्यो से विचार-विमर्श कर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दीपक दुग्गड़ इन्दौर को सौपा गया। देखा जाए तो श्री दुग्गड़ लम्बे समय समाचार पत्रों से जुड़े है। इन्होने आधा दर्जन समाचार पत्रों में कार्य किया तथा वर्तमान में एक सांध्य दैनिक अखबार से जुडे हुए हैं। इनके अनुभव एवं जीवंत सम्पर्क का लाभ संस्था को इनकी नियुक्ति से निश्चित ही मिलेगा।
विभोर चोपड़ा एवं मुकेश जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि जैन पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुग्गड़ एवं वही दूसरी ओर नवकार भाईजी गु्रप वर्ष 2021 के लिये अध्यक्ष श्रीमती रिंकू शर्मा एवं सचिव श्रीमती विनिता शर्मा के मनोनीत होने पर स्व. श्री ज्ञानचंदजी पुत्र आशीष पोखरना के द्वारा 150 पैकेट निशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयों का वितरण गु्रप के माध्यम से किया जायेगा। सकलेचा एवं बाफना ने संयुक्त रूप से बताया कि शीघ्र ही जैन पत्रकार संघ का अधिवेशन मोहनखेड़ा तीर्थ पर आयोजित करने का विचार विमर्श चल रहा है जिसमें जैन पत्रकारों के साथ ही देश प्रदेश के कई बड़े जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।
इन्होंने जताया हर्ष
श्री दुग्गड़ की नियुक्ति पर संस्थापक संचालक राजेश सकलेचा भाईजी, डॉ. प्रदीप बाफना, सुनील जैन, यशपाल जैन, प्रियेश कोठारी, राजेन्द्र जैन, बंटी जैन, ब्रजेश बोहरा, राकेश डुंगरवाल, देवेन्द्र सुराणा, संजय नागौरी, हितेश सकलेचा, राजेश भण्डारी, अनन्द शाह, हेमन्त मालू, विरेन्द्र बावेल, महेन्द्र सकलेचा, हेमन्त कोठारी, अनिल जैन, प्रकाश जैन, निलेश जैन, जितू जैन, मनोज मेहता, विरेन्द्र जैन ने हर्ष जताया।

Post a Comment