नागदा - राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डॉ. रीता माहेश्वरी को नेहरू युवा केंद्र उज्जैन द्वारा सशक्त नारी सम्मान



Nagda(mpnews24)।  शासकीय बालक उमा विद्यालय नागदा की एनसीसी अधिकारी डॉ रीता माहेश्वरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नेहरू युवा केंद्र उज्जैन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सशक्त नारी सम्मान दिया। यह सम्मान  माहेश्वरी  को एनसीसी एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया। माहेश्वरी को यह सम्मान नेहरू युवा केंद्र उज्जैन एवं रतलाम के समन्वयक अधिकारी अभिलाष मरस्ते के द्वारा दिया। माहेश्वरी ने वहां उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को  संबोधित करते हुए कहा कि आज नारियां स्वतंत्र हैं, सशक्त है, जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर और निरंतर आगे बढ़ रही हैं। आज नारी एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने माता-पिता से अनुरोध किया की बेटी को आगे बढ़ाओ बेटी को खूब पढ़ाओ। अपने जीवन के पहलुओं को साझा करते हुए कहां आज वह स्वयं विकासखंड की पहली ऐसी महिला एनसीसी अधिकारी है जो छात्र सैनिकों का नेतृत्व कर रही है उनमें राष्ट्रीय एकता और अनुशासन, देश प्रेम की भावना का विकास करने के लिए सतत प्रयासरत है उनसे प्रेरणा लेकर कई महिलाओं एवं बालिकाओं में एनसीसी के क्षेत्र में रुचि जागृत हुई है। अभी गत वर्ष ही उनके नेतृत्व में विद्यालय के कैडेट भरत परमार को बेस्ट कैडेटस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वयं माहेश्वरी को रोटरी क्लब द्वारा शिक्षक दिवस पर नेशनल बिल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget