नागदा - सर्वब्राह्मण समाज महिला मंडल का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न बच्चे, महिला व पुरुषों ने खेल प्रतियोगिता व भक्तिमय कीर्तन का आनंद लिया



Nagda(mpnews24)।   सर्वब्राह्मण समाज महिला मंडल अध्य्क्ष निर्मला रावल के नेतृत्व में रविवार को नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के महिला सदस्य, बच्चे, पुरुष व वरिष्ठजन सम्मिलित हुए।

इंगोरिया रोड स्थित खड़े हनुमान मंदिर पर महिला, पुरुष व बच्चो ने खेलकूद, मनोरंजन व भक्तिमय विभिन्न आयोजनों के बाद दोपहर में स्नेह भोज किया। आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत महिलाओं की चम्मच रेस में विमला पुरोहित, वर्षा मेहता, बच्चो की चेयर रेस में आद्या मेहता व पुरुषों की चेयर रेस में राजकुमार व्यास प्रथम रहे। उपस्थित समाजजन व महिलाओं ने कीर्तन व भजनों का आनंद लिया। सर्वब्राह्मण समाज के हनुमान प्रसाद शर्मा, अध्य्क्ष आनंद दीक्षित, राजेश शर्मा, डॉ. रमेश रावल, सुरेश उपाध्याय, दिनेश पुरोहित, निलेश मेहता, विजय पाराशर, अनिल जोशी, महिला अध्यक्ष निर्मला रावल, विमला पुरोहित, चंद्रकांता शर्मा, इंदु पांडे, शांति व्यास, प्रीति दुबे, लता शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, रजनी पाराशर, शोभा त्रिवेदी, प्रेमलता कौशिक, वर्षा मेहता, सीमा पंड्या, प्रेमलता त्रिपाठी, सुकरना त्रिपाठी, माया शर्मा, पुष्पा उपाध्याय उपस्थित रहे। जानकारी वर्षा मेहता ने दी।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget