नागदा - महिला के साथ हैवानियत करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पिडित महिला ने कहा आरोपीयों को मिले फांसी की सजा



Nagda(mpnews24)।   पाॅंच दिन पूर्व महिला के साथ हैवानियत पूर्ण क्रत्य करते हुए नाक, जीफ एवं स्तन काटने वाले मुख्य आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अजाम देने वाले आरोपी महिला के पति एवं सास हैं। इससे पूर्व पुलिस चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं दुसरी और उक्त मामला राष्ट्रीय मिडिया की सुर्खीयाॅं भी बन गया है तथा जीवन एवं मृत्यु के बीच झुल रही पिडित महिला ने अपने कथन में आरोपीयों को फांसी देने की मांग की है।


क्या है मामला
12 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि विद्यानगर में एक महिला को उसके पति एवं ससुराल वालों ने हैवानियतपूर्ण क्रत्य करते हुए उसकी नाक, जीफ एवं स्तन को तलवार से काट दिया है। पुलिस ने मामले में तत्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले महिला को उपचार के लिए भिजवाया था। मामले में बिरलाग्राम पुलिस द्वारा धारा 307, 34 का अपराध कायम किया गया था तथा त्वरित कार्रवाई के चलते दो आरोपीयों जिसमें महिला के ससुर एवं मौसी सास को गिरफ्तार भी कर लिया था। पिडिता के बयान के आधार पर उसकी मौसी के दो लडकों को भी पुलिस ने आरोपी बनाते हुए उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी पिडिता का पति एवं सास फरार थे जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।


प्रेसवार्ता में दी जानकारी
रविवार की दोपहर को नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर, थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, बिरलाग्राम प्रभारी थाना प्रभारी हेमन्तसिंह जादौन प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रकरण में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे पश्रनतु मामले का प्रमुख आरोपी व उसकी माॅं जो कि घटना के बाद से ही फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी पुलिस को चुनौती बन गयी थी, परन्तु बिरलाग्राम पुलिस द्वारा चुनौती को स्वीकारते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार सभी सम्भावित स्थानों पर दबीश दी जा रही थी, लेकिन आरोपी बार-बार स्थल बदल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की विश्वसनिय सूचना मिली  कि मामले का प्रमुख आरोपी बिलपांक तरफ देखा गया है। तत्काल श्री जादोन के नेतृत्व में टीम रवाना की गयी आरोपी को बिलपांक फंटे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार रविवार को मिली सूचना के बाद पिडिता की सास को ग्राम पांसलोद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति की निशानदेही पर पांसलोद के आगे पुलिया के पास के रास्ते पर खाल की झाडियों में से घटना में प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया गया है।

इनका रहा योगदान
आरोपीयों की गिरफ्तारी मेें सीएसपी श्री रत्नाकर, उनि श्री जादोन, उनि एमएल रावत, सउनि हिरेन्द्रप्रतापसिंह चैहान, प्रआ दयाशंकर, आर. सुरेश डांगी, कालूराम, मनीष व्यास, जितेन्द्र सेंगर का सराहनिय योगदान रहा।

Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget