इस मौके पर श्री गादिया ने कहा कि नागदा जेएसजी ग्रुप वास्तव में हर तरह से सर्वश्रेष्ठ ग्रुप है। हर सेवा कार्यो में निरन्तर सेवा कार्य करके अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। कोठारी एवं लोढ़ा ने भी नागदा ग्रुप की इस अवसर पर प्रशंसा की। इस मौके पर जेएसजी के सदस्य अमित बम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अमित बम को माला पहना कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। संचालन दिलीप कांठेड़ ने किया एवं आभार जेएसजी सचिव मनीष चपलोत ने माना।
यह रहे उपस्थित
अध्यक्ष शरद जैन, सचिव मनीष चपलोत, कमल जैन सहारा, सुरेन्द्र कांकरिया, दिलीप कांठेड़, मुकेश धोका, संजय मुरड़िया, निलेश चैधरी, प्रकाश चपलोत, राकेश ओरा, मनीष धाकड़, दीपक गांग, संतोष नाहटा, मनीष भंडारी, निलेश चंडालिया, रवि संघवी, अमित बम साथ ही सम्मान समारोह में विशेष रूप से जैन पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा उपस्थित थे।

Post a Comment