नागदा - महावीर जन्म कल्याणक पर आॅनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ



Nagda(mpnews24)।  राष्ट्रीय जैन कवि संगम के तत्वावधान एवं जय जिनेन्द्र काव्य पुष्प माला के सह-प्रायोजन में वृहद आॅनलाइन सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक राजेन्द्र कांठेड़ ने की। मुख्य अतिथि का दायित्व वरिष्ठ समाज सेवी एवं मालवी बोली में महावीर महाकाव्य की रचना करने वाले मनोहरलाल कांठेड़ ने निभाया। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार यशवंत भण्डारी यश झाबुआ से उपस्थित थे। नवकार मंत्र के जाप के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना अर्चना करंदीकर ने की। दिल्ली से सहभागिता करने वाली कवयित्री नेहा नाहटा ने मुक्तकों की शानदार प्रस्तुति दी। नीमच की पंकज धींग ने अपनी रचनाओं से खूब दाद बटोरी। सुंदरलाल जोशी सूरज ने अपनी कविताओं से गोष्ठी में चार चाँद लगा दिए। सुरेश रघुवंशी, कृष्णचंद्र पुरोहित, सुनील रांका, मयंक शर्मा, कुंजमोन आदि कवियों ने अपनी सारगर्भित रचनाओं से सदन को गौरवान्वित किया। हरचरणसिंह चावला, संजय मुरडिया, राजेश रंगीला, देव गुर्जर आदि ने उपस्थिति दर्ज कराकर गोष्ठी को महावीरमय बना दिया। गोष्ठी का संचालन धर्मेन्द्र बंम धैर्य ने किया एवं आभार पुखराज जैन पथिक ने माना।

Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget