नागदा - एनडीए-2 सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कोविड सुरक्षा सामग्री का वितरण किया



Nagda(mpnews24)।  नागदा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश जाट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर नागदा ग्रामीण मंडल के 8 ग्राम केंद्रों में कोविड सुरक्षा सामग्री जैसे मास्क, सेनेटाईजर आदि का वितरण किया गया तथा कोरोना से बचाव हेतु जनजागरण कार्यक्रम चलाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी गई।

ग्रामीण मंडल के ग्राम केंद्र अजीमाबाद पारदी भाटीसुडा में पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, व्यवस्थापक धर्मेंद्र आंजना द्वारा गांव में मास्क वितरण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही पालकी ग्राम केंद्र में व्यवस्थापक लखन गुर्जर, प्रभारी दरबार सिंह मकला द्वारा सेनीटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। इसी प्रकार बड़ागांव ग्राम केंद्रों पर व्यवस्थापक जगदीश पटेल व प्रभारी मोहन सिंह राठौर मंडल महामंत्री द्वारा मास्क का वितरण कर जनमानस को कोरोना महामारी से कैसे बचना है उसके लिए जन जागरण किया गया। मास्क जरूरी, दो गज दूरी जिंदगी बहुत जरूरी के साथ गांव में भ्रमण कर लोगों को जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक कैसे पहुंचे व हर गरीब व्यक्ति भाग ले ऐसी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार सभी ग्राम केंद्रों पर योजनाबद्ध तरीके से नागदा ग्रामीण मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget