MP NEWS 24- उज्जैन-जावरा बायपास मार्ग पर विगत 5 जून को रांगोली गार्डन व बायो डीजल पंप के पास से ट्राला चोरी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले में थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 5 जून को रंगोली गार्डन व बायो पेट्रोल पंप के पास बायपास रोड से चोरी किए गए ट्राले के मामले में फरार आरोपियों में से पूर्व में एक आरोपी शिवम पिता विजय भारती निवासी जबरन कॉलोनी का गिरतार किया गया था। टीआई श्री शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर से दूसरा आरोपी सफीक पिता समद खान 32साल निवासी जेल रोड कॉलोनी बदनावर जिला धार का 64 ब्लॉक पानी की टंकी के पास नागदा से गिरतार किया गया है। जिसे न्यायालय पेश कर दिनांक 16 अगस्तक तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।श्री शर्मा ने बताया कि अभी उक्त प्रकरण में दो आरोपी वसीम खान निवासी नागदा तथा हिम्मत भाई निवासी बड़ौदा का फरार चल रहा है जिन की भी तलाश की जा रही है।

Post a Comment