नागदा जं.-विश्वकर्मा मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह के तहत बरस रहा भक्ति रस

MP NEWS24- प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा के मन्दिर, श्रीराम कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। कथा 24 सीतम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगी व 1 अक्टोबर को सुबह पूर्णाहुती व कन्या भोज के साथ संपन्न होगी। कथा के भावपूर्ण आयोजन में मंगल कलश यात्रा के बाद श्री सुखदेव जन्म, शिव विवाह प्रसंग, प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कथा व्यास पंडित दीपक रावल द्वारा सूंदर चित्रण किया गया। प्रवचन में श्री गोवर्धन लीला, कृष्ण रुक्मणि विवाह व कृष्ण सुदामा चरित्र का वर्णन होगा। दोपहर 1 से 5 बजे तक शृद्धालुओ ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर आनंद लिया। कथा के दौरान पंडित दीपक रावल ने कहा कि श्राद्ध पक्ष पितरो को मनाने का उत्सव है, इसमे पितरो को याद करने व धर्मार्थ सेवा से जीवन का उद्धार किया जा सकता है। माता-पिता की सेवा करने वाला ही देव कृपा का पात्र बनता है। पितृ कृपा से परिवार में मांगलिक कार्य होते है। शाम 5 बजे अतिथि सत्कार व आरती के साथ कथा चरित्र सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget