MP NEWS24- कोरोना काल में बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप “नागदा सर्वमहिला मंडल“ द्वारा करवा चौथ व्रत के पावन अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम ओर आगे बढ़ाते हुए ग्रुप की महिला सदस्यों के बीच एक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे ग्रुप की सभी 235 महिलाओं ने बड़चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की खास बात ये थी कि इसमें महिलाएं चांद देखने के बाद परंपरा अनुसार अपने जीवनसाथी के चरण स्पर्श करती है इसी बाबत ग्रुप सदस्यो द्वारा चरण स्पर्श करते हुए अपने फोटो अपलोड किये गये और साथ में अपने जीवनसाथी पर दो पंक्ति भी लिखकर भेजी गई।ग्रुप की संचालक श्रीमती सुनीता गुर्जर (गुड्डीदीदी) ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिस कपल का सबसे अच्छा फोटो अपलोड हुआ उसे विजेता घोषित किया गया। विजेतागण को महिला मंडल के अगले कार्यक्रम में पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशा जवेरिया एवं प्रिया भाटिया, दूसरे स्थान पर आशा सोनी एवं तीसरे स्थान पर जयश्री पांचाल रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मोना पंजाबी और माधुरी मोहता थे।
Post a Comment