नागदा जं.--शिवदुर्गा विकास समिति के सौजन्य से 51 सदस्यों का जत्था तीर्थ यात्रा के लिये हुआ रवाना

MP NEWS24-शिव दुर्गा विकास समिति के नेतृत्व में 51 सदस्यों का जत्था पारिवारिक तीर्थ यात्रा के लिये गुरूवार को ट्रेन द्वारा कोलकाता, गंगासागर, गुवाहाटी, कामाख्या देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।  

इस मौके पर प्रमुख रुप से शिव दुर्गा विकास समिति संरक्षक कौशल्या देवी रघुनाथ सिंह बब्बू का स्वागत रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य विरेंद्र प्रताप शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धारासिंह, गोपालसिंह कुशवाहा, मोनू शिवमयम, बाबू कटारिया द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया। शिवदुर्गा विकास समिति सदस्यो एवं उपस्थित परिजनो ने तीर्थयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामना देकर ढोल ढमाको एवं पुष्पहार पहना कर विदाई की। हर तरफ हर्ष एवं उल्लास का माहौल बन गया। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा यात्रा का पूरा खर्च उठाया जा रहा है। पूर्व में भी क्षेत्र के लोगो को रामदेवरा, श्री सांवरिया सेठ, मुंबई में मुंबा देवी, सिद्धिविनायक, वैष्णो देवी की यात्रा निःशुल्क करवाई गई थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी द्वारा दी गई।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget