MP NEWS24-नपा प्रशासक आशुतोष गोस्वामी ने बुधवार सुबह 6 बजे शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया तथा 10 बजे स्वच्छता को लेकर बैठक ली गई तथा निर्देश प्रदान किए गए जिसका परिणाम यह निकला की शाम होते-होते कचरा पॉइंट से कचरा खत्म हो चुका था।नपा प्रशासक एवं एसडीएम श्री गोस्वामी ने प्रातः काल 6 बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए नपा कार्यालय में प्रातः 10 बजे स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों को लेकर स्वच्छता टेक्निकल टीम, वार्ड मेट, प्रभारी मेट, की बैठक बुलाई। बैठक में प्रशासक के अलावा मुख्यनपा अधिकारी सीएस जाट, ने सभी मेट व सहायक मेट को सख्त निर्देश दिए कि 3 दिन में कचरा पॉइंट को जल्द ही बंद करे और साथ ही घरों के पीछे की बेक लाइन को साफ रखने व कचरा करने वाले नागरिकों पर जुर्माना लगाया जाऐ। साथ ही 75 माइक्रोन से कम वाली प्लस्टिक उपयोग करने वाले व्यापारी पर भी सख्ती से जुमार्ना कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए। अधिकारियों ने एक-एक घर तक कचरा गाड़ी पहुँचे की जिम्मेदारी भी झोन प्रभारी मेट को दी गई।
एसडीएम गोस्वामी ने बताया है कि स्वच्छता को लेकर युद्व स्तर पर टीम तैयार की है, साथ ही नपा कार्यालय अधिकारी व कर्मचारियों की मॉनिटरिंग के लिए कल से ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने नागरिको से अपील है कि नागदा आपका अपना शहर है इसको स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करे। इस दौरान शाहिद मिर्जा, निलेश पंचोली, नीलेश रघुवंशी, मनोजसिंह पंवार, संगीता बैरागी, जितेंद्र पटेल, सहायक स्वच्छता निरीक्षक पवन भाटी, कुशल धौलपुरे, अशोक परमार, रईस कुरेशी सहित झोन प्रभारी उपस्थित थे।
Post a Comment