MP NEWS24-फिल्म काश्मीर फाईल्स का नगर के एकमात्र सिनेमा फारचून माल में मंगलवार से प्रदर्शन प्रारम्भ हुआ। जिसका प्रथम शो सुबह 9 बजे था जिसे समाजसेवी विनय लक्की गुर्जर द्वारा पुरा शो बुक करवा लिया एवं नागरिकों को फिल्म निःशुल्क दिखाई गई।गुर्जर ने बताया कि काश्मीर में जिस प्रकार से घटना घटित हुई थी वह पुरे देश के लोग नहीं जानते है जिसमें आज की पीढी को तो बिलकुल नहीं पता है। उस घटना की सच्चाई लोगो के सामने लाने के लिये यह फिल्म बनाई गई है इस फिल्म को देखने के बाद लोग और अधिक संवेदनशील होंगे। गुर्जर ने अपील की है कि यह फिल्म सभी को देखनी चाहिये एवं फारचून सिनेमा में फिल्म प्रदर्शन करने के लिये शशांक सेठिया का आभार माना है
Post a Comment