MP NEWS24-भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल ने बताया कि बुधवार को नगर पालिका के सीएमओ सतीश जाट को पत्र सौप कर अटल गार्डन में स्थित स्विमिंग पुल, जिम्नेशियम एवं इनडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम एवं अन्य खेलो को प्रारम्भ करने हेतु मांग की।पुर्व विधायक श्री दिलीपसिंह जी शेखावत, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, साहिल शर्मा एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने अटल गार्डन में स्थित स्विमिंग पुल, जिम्नेशियम एवं इनडोर स्टेडियम का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि स्विमिंग पुल को प्रारंभ करने हेतु कुछ छोटी-मोटी रिपेयरिंग की आवश्यकता है। साथ ही जिम्नेशियम हॉल में व्यायाम हेतु मशीनो की सर्विस व कुछ उपकरण मंगवाने की आवश्यकता है तथा इनडोर हॉल में टेबल टेनिस हेतु टेबल, कैरम, चेस आदि खेल सामग्री की व्यवस्था करने हेतु नपा सीएमओ से मांग की गई।
इस संबंध में सीएमओ श्री जाट द्वारा उक्त स्टेडियम एवं स्विमिंग पुल को अप्रैल माह में प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया। वर्ष 2020 व 2021 में कोरोना काल होने से शासन की गाइडलाईन अनुसार स्विमिंग पुल एवं अन्य गतिविधियों को बंद रखा गया था। किन्तु अब कोरोना समाप्त होने को है इसलिये इन सभी गतिविधियों को शहरहित में पुनः प्रारम्भ करने का प्रयास किया जा रहा है। नपा प्रशासन से नगर में पूर्व में कई वर्षाे से चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को पुनः प्रारम्भ करने की मांग की गई है।
अतुल ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों का सदैव प्रयास रहता है कि शहर विकास में किन व्यवस्थाओं की कमी है जिन्हे अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर शीघ्र ठीक कर आमजन को सुविधा प्रदान की जाए। अवलोकन के समय सीएमओ श्री जाट, उपयंत्री जीएल गुप्ता एवं शाहिद मिर्जा उपस्थित थे।
Post a Comment