MP NEWS24-पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने बताया कि ग्रामो में वोल्टेज समस्या एवं उर्जा की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ग्राम रजला, बेहलोला एवं भाटीसुड़ा में 33 केवी पावर सब स्टेशन की स्थापना किए जाने की मांग उनके द्वारा विद्युत मंत्री एवं मुख्यमंत्री से की गई है।शेखावत ने बताया कि विगत दिनों उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से भेंट की थी एवं उन्हें विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्या से अवगत कराया गया था। मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही ग्राम रजला, बेहलोला एवं भाटीसुड़ा में 33 केवी विद्युत ग्रिड की स्वीकृति प्रदान की जावेगी। साथ ही रामातलाई, बेरछा रोड़ एवं नरसिंहगढ ग्रिड पर 33 केवी का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाना प्रस्तावित है। इन ट्रांसफार्मरो के लग जाने से इन ग्रामो के आसपास के ग्रामो को वोल्टेज समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
Post a Comment