नागदा जं.--आगामी त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लेग मार्च

MP NEWS24- आगामी त्यौहार होली, रंग पंचमी एवं शबे बारात को लेकर शांति पूर्वक त्यौहार मनाने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु स्थानिय पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुधवार को मण्डी थाना क्षेत्र में फ्लेग मार्च निकाला गया। फ्लेग मार्च के पूर्व मण्डी थाने पर उपस्थित सभी पुलिस बल को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

फ्लेग मार्च में अनुविभागीय आशुतोष गोस्वामी, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर, मण्डी थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा के अलावा बिरलाग्राम, उन्हेल आदि का बल भी शामिल था। फ्लेग मार्च मण्डी थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो पर होता हुआ पुनः थाना प्रांगण में समाप्त हुआ।
इनका कहना है
नागदा शहर में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नागदा थाना, बिरलाग्राम एवं उन्हेल के समस्त बल के साथ आने वाले त्यौहार होली, रंगपंचमी एवं शबे रात को लेकर शांति पूर्वक त्योहार मनाने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया है।
श्यामचन्द्र शर्मा, प्रभारी, नागदा मण्डी थाना

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget