नागदा जं.--स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ

MP NEWS24- विश्व बैंक के सहयोग से शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु 15 मार्च से 17 मार्च तक स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय नागदा में तीन दिवसीय योग कार्यशाला की शुरुवात हुई।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कृष्णपालसिंह नरुका ने बताया की नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत योग को भी प्रथम वर्ष के सिलेबस में शामिल किया गया है, जिसके अंतर्गत आज बच्चो को उक्त विषय मे पारंगत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय योग कार्यशाला प्रारंभ की गई। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीबी रेड्डी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में मप्र योगासन स्पोर्ट्स असोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योग गुरु डॉ. अजय वाक़तरिया ने बच्चो को योग के गुर सिखाएं। प्रथम दिवस में डॉ. अजय द्वारा विद्यार्थियों को योग और योगिक क्रियाओं के परिचय विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में डॉ. सीएल मेहता, प्रो. उषा यादव, प्रो. पूजा शर्मा एवं महाविद्यालयिन स्टाफ़ उपस्थित रहा।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget