MP NEWS24-लायन्स ऑफ़ नागदा की स्थाई परियोजना एवं बौद्धिक दिव्यांगों के पुनर्वास हेतु कार्यरत संस्था स्नेह के बच्चों ने होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ सूरज स्नेह परिसर में मनाया | स्नेह के संस्थापक पंकज मारू ने बताया कि स्नेह में सभी प्रमुख त्यौहरों को बच्चो के साथ विगत 13 वर्षो से मनाया जाता है | स्नेह के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा इन त्योहारों को किस प्रकार से मनाया जावे इसका भी प्रशिक्षण विशेष योग्यजन बच्चों को दिया जाता है और फिर त्योहारों को उसके वास्तविक स्वरुप में मनाया जाता है | होली के अवसर पर बच्चो ने स्टाफ के साथ मिलकर उत्साह और उमंग के साथ एक दुसरे पर गुलाल लगाया और होली के गीतों पर खूब थिरके | कार्यक्रम के पश्चात् बच्चो ने मुह मीठा किया और एक दुसरे को बधाईया भी प्रेषित की | इस अवसर पर संस्था के उपनिदेशक महेश चन्द्र राठौर, परियोजना अधिकारी विप्लव चौहान, डॉ. विजेंद्र सिंह डोडिया, डॉ. सपना राठौर, जीवेन्द्र प्रसाद बिसेन, रंजीता तंवर, मनीष जोनवाल, प्रिया राठौर, चन्दन सिंह शर्मा, गौरव नागर, दीपिका भावसार, गुडिया शर्मा, लोकेश चौहान, प्रमोद धर दुबे, पप्पू पनोला, हेमलता चौहान, दिनेश दस्लानिया, पूजा खेरवार, आशा नामदेव, हेमंत तलाज, शानू, हेरॉन डे, मुन्नी बाई, सहित अनेक स्टाफ एवं बच्चे उपस्तिथ थे |
Post a Comment