MP NEWS24-नागदा नगर पालिका का वित्तीय बजट मंगलवार को पारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 का आय-व्यय अनुमानित बजट लेखापाल मनोजसिंह पंवार द्वारा तैयार कर मुनपा अधिकारी सीएस जाट के माध्यम से प्रशासक आषुतोश गोस्वामी के समक्ष रखा गया। जिसे म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 50 के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियांें के तहत स्वीकृति प्रदान की गई।मुनपा अधिकारी एवं प्रशासक ने बजट संबंधी चर्चा में बताया की आगामी वित्तिय वर्ष हेतु कुल आय 122 करोड 83 लाख 60 हजार की तथा कुल व्यय 121 करोड़ 54 लाख बजट में संचित निधि हेतु 1 करोड़ 29 लाख का भी प्रावधान रखा गया है तथा 60 हजार की बचत का प्रावधान किया गया है। इस बजट में आय के प्रमुख स्त्रोत के रूप में चुंगी क्षतिपूर्ति से 21 करोड़, संपत्ति कर बकाया से 88 लाख, संपत्ति कर वर्तमान संग्रहण से 1 करोड 20 लाख, यात्री किराया क्षतिपूर्ति से 60 लाख, बाजार वसूली से 20 लाख समेकित कर बकाया 54 लाख व चालु से 25 लाख ,कंपनी से वित्तीय करो से संबंधी समझौता 1 करोड़ 10 लाख, शिक्षा उपकर 40 लाख, नगरीय विकास उपकर 42 लाख, दुकानें, भवन, होटल एवं कम्युनिटी हॉल किराया 35 लाख, जलकर से 2 करोड़ 55 लाख, भवन अनुमति एवं विकास शुल्क 50 लाख नपा कार्यालय पर नवीन शांपिंग काम्पलेक्स एवं अन्य दुकानो की निलामी से 5 करोड़ के आय का प्रावधान किया गया है। विकास कार्य हेतु अनुदान के रूप में प्राप्त होेने वाले राशि का प्रावधान सड़क मरम्मत, राज्य वित्त एवं मूलभूत 10 करोड़, स्वच्छता मिशन-एनयुएलएम 12 करोड़, अमृत योजना फेस 2 में 10 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना 25 करोड, पन्द्रह वित्त 10 करोड़, विशेष निधि अनुदान 2 करोड़, स्टाम्प ड्युटी 1 करोड, सांसद विधायक निधि 25 लाख,़ मुख्यमंत्री अंधोसंरचना फेस-3 में 3 करोड तथा एसडीआरएफ योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्याे हेतु 16 करोड़ रखा गया है।
नपा इन कार्यो पर करेगी राशि खर्च
निकाय के स्थाई कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते की किश्त शासन से स्वीकृत होने पर दिये जाने हेतु वृद्धि कर व्यय का प्रावधान किया गया है। कुल 179 अधिकारियो-कर्मचारियों के वेतन एंव भत्ते एवं पेंशन अंशदान एवं सांतवा वेतनमान एरियर राशि की किश्त तथा 474 अस्थाई कर्मी के भुगतान हेतु 20 करोड़ 24 लाख के व्यय का प्रावधान किया गया है। स्टेशनरी फर्नीचर एवं अन्य कार्यालयीन व्यय 25 लाख, कम्प्युटर व फोटो कॉपी मशीन क्रय 15 लाख, अग्निशमन क्रय 35 लाख, विधुत सामग्री क्रय 50 लाख, विद्युत पोल विस्तारीकरण 70 लाख, स्ट्रीट लाईट विधुत बिलों पर व्यय 1 करोड़, जल प्रदाय विद्युत बिलो एवं शुद्धिकरण पर व्यय 2 करोड़ 50लाख, जल प्रदाय मरम्मत एवं संधारण 2 करोड़, राईजिंग पाईप लाईन एवं अन्य पाईप लाईन डालने हेतु 5 करोड, नलकुप/संपवेल/ हेतु 4 करोड़, ओव्हर हेड टेंक निर्माण हेतु 2 करोड़, अमृत फंेस-2 के कार्यो हेतु 7 करोड, सफाई उपकरण 50 लाख, वाहन मरम्मत 70 लाख, वाहनों हेतु डीजल क्रय 1 करोड, नवीन वाहन क्रय 1 करोड, किटनाशक दवाईयां 40 लाख, सभी मेले किक्रेट एवं कब्बड्ी एंव खेल प्रतियोगिता 50 लाख, ऑडिट फीस 50 लाख का प्रावधान किया गया हैं। निर्माण कार्यो के तहत् कांजी हाउस निर्माण 50 लाख,जूना नागदा टेकरी व अन्य सौेन्द्रर्यीकरण, सनसेट पाईट 3 करोड़, नवीन शांपिग काम्पलेक्स/नवीन कार्यालय भवन निर्माण एव कर्मचारी आवास 4 करोड, रास्तों एवं सड़को का निर्माण 15 करोड, पुलियाओं का निर्माण़ 80 लाख, सड़कों की मरम्मत 5 करोड़, नाला निर्माण 5 करोड़, स्वागत द्वार, सोैन्दर्यीकरण हेतु 2 करोड, मछली मार्केट निर्माण 35 लाख, बस स्टैण्ड बाउण्ड्रीवाल एवं रोड निर्माण व शेष भुगतान 1 करोड, नवीन उघानो एंव गार्डन के निर्माण हेतु एवं दिव्यांग व सिटिजन हेतु पार्क का निर्माण 3 करोड 30 लाख, अन्य स्वच्छता हेतु गतिविधि हेतु 70 लाख, ठोस अपशिष्ट कार्य प्रबंधन एंव टेªचिंग ग्राउण्ड कार्यो हेतु 1 करोड़ 50 लाख, सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु 90 लाख का प्रावधान किया गया है। तालाब सौन्दर्यीकरण हेतु भी 50 लाख का प्रावधान किया गया है। बीएसयुपी योजना अन्तर्गत गंदी बस्तीयों में मुलभुत सुविधा हेतु 3 करोड़ का प्रावधान पृथक से किया गया है।
Post a Comment