MP NEWS24- न्यायालय परिसर में अभिभाषकों के बीच बैठने वाले ई-सर्विस प्रोवाइडरों (ऑनलाइन स्टाम्प बेचना और संपत्ति की रजिस्ट्री तथा अन्य वैधानिक दस्तावेज तैयार करना) के विरूद्ध अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय वर्मा ने मोर्चा खोल दिया है।अध्यक्ष ने इस संबंध में बिरलाग्राम थाने में आवेदन देकर न्यायालय परिसर में जमे सर्विस प्रोवाइडरों के सामान लेपटॉप, प्रिंटर, फर्नीचर आदि जप्त कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की है। आवेदनल में बताया गया कि नगर में जितने भी ई-सर्विस प्रोवाइडर है उन्हें जिला पंजीयक (राजस्व) द्वारा लायसेंस प्रदान किया जाता है, जिसमे उनके कार्य करने और कार्य स्थल पर समयानुसार उपस्तिथ रहने की शर्त पर ही लायसेंस दिया जाता है, किंतु कई सर्विस प्रोवाइडरों ने अवैधानिक रूप से न्यायालय परिसर को अपनी कमाई का अड्डा बना लिया है और अवैध रूप से वे परिसर में प्रशासन की नाक के नीचे लंबे समय से कार्य कर रहे है। न्यायालय परिसर में इन्होने वकीलों से ज्यादा जगह घेर रखी है, वकीलों को बैठने की असुविधा होने और लाइसेंस में दिए गए स्थान पर ही कार्य संपादित करने, न्यायालय परिसर से ई-सर्विस प्रोवाइडरों को हटाने और उनके विरुद्ध तुरंत वैधानिक कारवाही को लेकर दिया गया है। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष वर्मा के साथ उपाध्यक्ष शकेब कुरेशी,सचिव स्मिता कुमार, सहसचिव दीपा गेहलोत, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, पुस्तकालय सचिव जितेंद्र सुनेरी आदि उपस्थित थे। जानकारी जैना श्रीमाल एडवोकेट ने दी।
Post a Comment