नागदा जं.--जिले के उत्कृष्ट थाना प्रभारी श्री शर्मा का किराना व्यापारी संघ द्वारा सम्मान

MP NEWS24-शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक हो या सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था जिले का मंडी थाना हमेशा अव्वल रहा है। फलस्वरूप कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान द्वारा मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र पदक व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि मंडी थाना प्रभारी श्री शर्मा के कार्य काल में शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लूट चोरी दकेती जैसे बड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सार्थक पहल करते हुए जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का उल्लेखनीय कार्य किया। इस कारण शहर में अपराधों का ग्राफ काम हुआ एवं छुटपुट घटनाओं पर भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल कि है। मंडी थाना प्रभारी श्री शर्मा के सराहनीय कार्यों एवं पुलिस थाने की उत्कृष्ट कार्य प्रणाली से प्रसंशा करते हुए किराना व्यापारी संघ द्वारा पुष्प गुच्छ शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर किराना व्यापारी संघ के संयोजक मनोज राठी, रमेश जैन, शरण गर्ग, श्याम पोरवाल, संघ अध्यक्ष महेंद्र राठौर, अतुल जैन, गोपाल सलूजा, जगदीश मेहता, किशोर सेठिया, सौरभ भंडारी , टी.टी पोरवाल, आशीष जैन, मयूर राठौर, मनीष जैन, संजय सोनी, दीपेश सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget