नागदा जं--नगर में नये मार्ग निर्माण हेतू नगर पालिका रेल्वे को प्रस्ताव प्रेषित करें - विधायक गुर्जर



MP NEWS24-
नगर के विकास हेतू रेल्वे की भूमि को विभिन्न मार्ग के निर्माण हेतू नगर पालिका नागदा को आवंटित करने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने की थी।

रेल मंत्री ने विधायक को दी जानकारी
एक्सटेन्ट पॉलिसी गाइडलाईन्स के अनुसार लीज पर दी जा सकती है भूमि

इस पर रेल मंत्री श्री वैष्णव ने विधायक गुर्जर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि ओल्ड कोटा रेल लाईन पर विषयगत भूमि को रेल्वे के एक्सटेन्ट पॉलिसी गाइडलाईन्स के अनुसार नगर पालिका नागदा को लिज पर दिया जा सकता है। बहरहाल इस मामले में स्थानीय प्राधिकरणों से कोई औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
 56 ब्लॉक से एमजी रोड कन्या शाला चौराहा रेल्वे स्टेशन और बिरलाग्राम मार्केट से रेल्वे स्टेशन के दोनो ओर नई सडक के निर्माण के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि विषयगत भूमि की रेल्वे की ऑपरेशनल और पैसेंजर एमिनिटिस परपस के लिए आवश्यकता है।
कोटा फाटक मार्ग हेतु भी की थी मांग
श्री गुर्जर ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री से मांग की थी कि उज्जैन-जावरा मार्ग पर स्थित नागदा बायपास रेल्वे ओव्हर ब्रिज से नागदा-उन्हेल रोड के मध्य स्थित पुरानी कोटा रेल्वे लाईन जो 25-30 वर्ष पूर्व अन्यंत्र शिफ्ट की गई थी तथा वर्षों से उक्त रिक्त पडी भूमि को कई कॉलोनी के लोग आने-जाने हेतू उपयोग करते है उक्त भूमि को नगर पालिका नागदा को मिलने पर बिरलाग्राम ओव्हर ब्रिज से सिधे नागदा बायपास रेल्वे ओव्हर ब्रिज तक नये मार्ग का निर्माण होगा जिससे कि नागदा के अन्दर आने-जाने हेतू एक नये मार्ग का निर्माण हो सके।
56 ब्लॉक से कन्या शाला चौराहे रेल्वे स्टेशन तक व बिरलाग्राम मार्केट से पुलिस थाने के सामने ई ब्लॉक होते हुए गंदे नाले से रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे की भुमि है उस पर नया मार्ग बनाने हेतू रेल्वे की भूमि को नगर पालिका को दिलाने हेतू आदेश प्रदान करें जिससे उक्त मार्ग के निर्माण होने से नागरिक सीधे रेल्वे स्टेशन तथा मण्डी आ-जा सकेगें जिससे नागरिकों को घुमकर 2-3 कि.मी. का चक्कर आदि नहीं लगाने पडेगें।
नपा प्रशासक को प्रस्ताव भेजने हेतु लिखा पत्र
श्री गुर्जर ने नगर पालिका प्रशासक आशुतोष गोस्वामी को पत्र लिखकर पुरानी कोटा रेल्वे लाईन की भूमि का प्रस्ताव डी.आर.एम. रतलाम को प्रेषित करने के निर्देश दिए है जिससे कि रेल्वे नगर पालिका को उक्त भूमि का आवंटन कर सके तथा नगर पालिका उक्त भूमि पर नये मार्ग का निर्माण कर सकें।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget