MP NEWS24-श्री बद्रीविशाल मंदिर में भगवान श्री बद्रीविशाल देव का 92वाँ वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। दोपहर में यज्ञ की पूर्णाहूति के साथ विशेष आरती की गई तत्पश्चात् प्रसादी का वितरण हुआ। समाजसेवी अशोककुमार अंकितकुमार पोरवाल मण्डावल वाला परिवार ने सपरिवार समस्त धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए। भगवान बद्रीविशाल देव का महाअभिषेक किया गया।योगेन्द्र पोरवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सुबह से ही बद्रीविशाल मंदिर में आयोजन को लेकर समाजजनो में उत्साह का माहौल था। मंदिर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो में पोरवाल समाजजन, गणमान्य नागरिको, महिलाओं ने उल्लासपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान प्रातः 11.30 पर मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ की पूर्णाहूति श्री पोरवाल व उनकी पत्नी ने मंत्रोच्चार के बीच दी। दोप. 12.30 बजे भगवान बद्रीविशाल देव की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में फूलों से विशेष सजावट की गई एवं भगवान का आकर्षक श्रृंगार हुआ। इसके पूर्व सोमवार की रात को प्रसिद्ध भजन गायक राजू सोनी, कैलाश गांधी ने फाग भजनों पर जमकर फूलो व गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में पोरवाल समाजजन मंदिर समिति के सदस्यगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
Post a Comment