MP NEWS24- नागदा के आस पास के 25 गांवों के 44 स्कूलों के कुल 370 मेधावी बच्चों को जब ग्रेसिम खेल परिसर में संस्थान के सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा आयोजित भव्य समारोह में जब एक मुश्त सम्मान राशि उनके एकाउंट में भेजी गई तब मौजूद बच्चों के चेहरे खिलखिला दिए।370 बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया
अवसर था ग्रेसिम सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग की शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली अनूठी पहल का, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी, संस्थान के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संजय व्यास, सहायक उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग प्रमुख सतीश भुवीर, सहायक महाप्रबंधक अजय माहेश्वरी ने कुल 370 बच्चों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतिभावान विद्यार्थीयों को प्रदान की राशि
सम्मान श्रृंखला में जिन बच्चों ने प्राथमिक कक्षाओं में वर्ष 2020-21 में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया उन्हें 1100 रुपए, माध्यमिक कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपए तथा हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रत्येक विद्यार्थी को 3100 रुपए की सम्मान राशि सीधे बैंक खातों में भेज कर सम्मानित किया।
इस मौके पर विभिन्न ग्रामों के सरपंच, पंचायत सचिव, संबंधित गाँवों के विद्यालयों के शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री भुवीर ने विभाग की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, वही उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि निरंतर प्रयास से ही बच्चे कीर्तिमान रचते है इसलिए उनमें लक्ष्य के प्रति ज़ज़्बा, जूनून और ईमानदार कोशिश जारी रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि श्री गोस्वामी ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाएं अपने असली मुकाम पर पहुंचती है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह सिकरवार और डॉ सुरेन्द्र मीणा ने संयुक्त रूप से किया। आभार विभाग के जीवन पोरवाल ने माना।
Post a Comment