MP NEWS24- वेस्टर्न रेल्वे एम्प्लाईज यूनियन शाखा नागदा के बैनरतले मंगलवार को पुरानी पेंशन लागू करने तथा नवीन पेंशन योजना को बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया गया।युनियन पदाधिकारियों द्वारा एनपीएस के विरोध में व ओपीएस चालू करने के समर्थन में वेस्टर्न रेल्वे एम्प्लॉईज यूनियन शाखा ापदा के यूनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। एमआईआरएफ के आव्हान पर वेस्टर्न रेल्वे एम्प्लॉईज यूनियन शाखा नागदा के यूनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बडी संख्या में ापदा स्टेशन पर एनपीएस वापस लेने एवं ओपीएस पुनः लागू करने की मंाग हेतु जोरदान प्रदर्शन किया गया। यहॉं पर वेस्टर्न रेल्वे एम्प्लॉईज यूनियन के शाखा सचिव राजनसिंह के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार निजीकरण करके नई नौकरी के अवसर को समाप्त कर रही है। यहॉं तक की पेंशन उनका हक है वो भी नहीं दिया जा रहा है। अगर कर्मचारियों की सुनवाई नहीं की गई तो आगे और उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में एमके मीणा, हनुमान मीणा, विनय कुमार शुक्ला, कमलेश, शैलेन्द्र, सियाराम, दिनेश, मुरली, सलीम, आरके सिंह, जगदीश, सुनील, विमल, श्यामलाल आदि कर्मचारीयों ने भाग लिया।
Post a Comment