नागदा जं.--कवि सम्मेलन का आयोजन आज शनिवार को

MP NEWS24-आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय जैन कवि संगम एवं मंत्रणा साहित्यिक संस्था द्वारा एक विशाल काव्य संगम का आयोजन जैन कवि संगम के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मंत्रणा साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र कांठेड़ की अध्यक्षता में आज शनिवार को रात्रि 8 बजे गुलाबबाई कॉलोनी में किया जा रहा है। इस काव्य संगम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जैन कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष सुगनचंद जैन उज्जैन होंगे। काव्य संगम को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय जैन कवि संगम एवं मंत्रणा साहित्यिक संस्था के अनेक जाने-माने कवियों के साथ राजेन्द्र जैन कनासिया, विकास शर्मा उज्जैन वीर रस, एवं विजय गोपी उज्जैन हास्य रस, एवं अपनी प्रस्तुति देंगे। जैन कवि संगम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मंत्रणा साहित्यिक संस्था के सचिव धर्मेन्द्र बम धैर्य ने बताया कि देशभक्ति एवं हास्य से परिपूर्ण यह कवि सम्मेलन निश्चित ही  स्तरीय एवं सारगर्भित होगा। कवि सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान सुंदरलाल सूरज, यशवंत दीक्षित, लक्ष्मी नारायण सत्यार्थी, कैलाश सोनी सार्थक, हरचरणसिंह चावला चंचल, सुरेश रघुवंशी, कमलेश शुक्ला, बंटी मकवाना सहित अनेक सदस्यों ने किया है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget