नागदा जं.--सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज के नवीन अध्यक्ष बने सिद्धनाथ पाठक, नवीन कार्यकारिणी बनाई

MP NEWS24-श्री सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज के नवीन ट्रस्ट अध्यक्ष के पद पर श्री सिद्ध नाथ पाठक सर्व सम्मति से निर्वाचित हुए। गुड़ी पड़वा पर आयोजित समाज के मिलन समारोह में निवृत्तमान अध्यक्ष रामचंद्र त्रिवेदी ने अतिथियों के समक्ष श्री पाठक का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष द्वारा आयोजित समारोह में अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें ईश्वरलाल शर्मा, रविन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रदीप रावल को सचिव, ओम प्रकाश पंड्या को कोषाध्यक्ष, प्रहलादसिंह पंड्या, हेमंत दवे को संगठन सचिव, शिव मंगल उपाध्याय को प्रचार सचिव, जगदीश पंड्या को सांस्कृतिक सचिव,  डॉ. रमेश रावल, सुभाषचंद्र व्यास, रामेश्वर जोशी, अरविंद मेहता को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया तथा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रहे गोवर्धनलाल अवस्थी, सुंदरलाल जोशी, चंद्रशेखर दवे, रामचंद्र त्रिवेदी को परामर्शदाता बनाया गया। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चंदनसिंह व्यास, रविन्द्र शर्मा, अखिलेश मेहता, घनश्याम दवे, मदन रावल, सुंदरलाल जोशी, निलेश मेहता, सुमित दवे, अशोक त्रिवेदी, राजकुमार जोशी आदि समाज जन ने श्री पाठक को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget