MP NEWS24-36 दिनों तक चलें ऑन लाइन कार्यक्रम भारत को जाने में कवि सुन्दरलाल जोशी सूरज ने अरुणाचल प्रदेश की जन सांख्यिकी पर 30 से अधिक दोहे-चौपाइयों का काव्य पाठ किया था। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच द्वारा प्रायोजित किया गया था। श्री जोशी के दोहे और चौपाइयों को इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में कीर्तिमान के रूप में अलंकृत किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज करने के लिए कार्यवाही प्रचलन में है। गौरतलब है कि 2020 में भी श्री जोशी की कविता द ब्रिटिश वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज़ हो चुकी है।मंच की संस्थापिका डॉ. ममता सैनी (तंजानिया) ने इस उपलब्धि पर अभिनंदन पत्र प्रदान किया है। इस उपलब्धि पर राजेंद्र काठेड़, कैलाश सोनी सार्थक, डॉ. प्रदीप रावल, शिव मंगल शर्मा, अशोक गौर, रेखा फरक्या, देवेंद मेहता, अशोक त्रिवेदी, धर्मेन्द्र बम, हरचरणसिंह चावला, निलेश मेहता आदि मित्रों ने बधाइयाँ प्रेषित की है। जानकारी औदीच्य ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
Post a Comment