नागदा जं--ढोल-ढमाकों के साथ कांग्रेस का टिकिट पाने के लिए पर्यवेक्ष के समक्ष पहुॅंचे नपा पार्षद पद के दावेदार माहेश्वरी धर्मशाला में कांग्रेसजनों ने बडी संख्या में पहुॅंच कर की दावेदारी

MP NEWS24-नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस पार्टी से टिकिट पाने हेतु शुक्रवार को बडी संख्या में 36 वार्डो के कांग्रेसजन प्रभारी राजकुमार पटेल एवं सहप्रभारी मीना मालवीय से मुलाकात करने तथा अपनी दावेदारी जताने हेतु पहुॅंचे। जवाहर मार्ग स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में पर्यवेक्षकों के समक्ष पार्षद पद के टिकिट हेतु दावेदार ढोल-ढमाकों के साथ पहुॅंचे, इस दौरान समर्थक कार्यकर्ता भी बडी संख्या में पहुॅचे तथा उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा भी की। इस दौरान विधायक दिलीपसिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे तथा सभी कांग्रेसजनों से वन-टु-वन मुलाकात दोनों ही पर्यवेक्षकों से करवाई। कांग्रेसीयों में टिकिट को लेकर काफी उत्साह भी देखा गया।

शुक्रवार की शाम 4 बजे जैसे ही कांग्रेस के दोनों ही पर्यवेक्षक माहेश्वरी धर्मशाला पहुॅंचे वैसे ही कांग्रेसीयों में काफी उत्साह देखा गया। पूर्व मंत्री पर्यवेक्षक श्री पटेल एवं मालवीय ने 36 ही वार्डो के कांग्रेस के पार्षद पद हेतु दावेदारी करने वाले नेताओं से चर्चा की तथा उनके आवेदन भी ग्रहण किए। इस अवसर पर दोनों ही पर्यवेक्षकों ने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ चुनाव लडने एवं नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक श्री गुर्जर के अलावा जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरनामसिंह चौहान, मनोज राठी, श्रीराम भाटिया, रघुनाथसिंह बब्बु, श्रीमती कौशल्यादेवी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुर्जर गुड्डी जीजी, पूर्व पार्षद प्रमोदसिंह चौहान, सायराम सेन, चेतन यादव, जगदीश मीमरोट, फकरू भाई, लोकेश चौहान, साबिर पटेल, श्रमिक नेता श्री शुक्ला, महेन्द्र यादव, विशाल गुर्जर, दीपक गुर्जर, रोहित गुर्जर सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget