नागदा जं.--नमाज के बाद एक दुसरे को गले लगाकर दी ईद उल अजहा की मुबारकबाद

MP NEWS24- नागदा शहर में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार भाईचारे एवं उल्लास के साथ मनाया गया। ईद की विशेष नमाज ईदगाह के अलावा शहर की सभी मस्जिदों में अता की गई। सुबह 6 बजे से ही विशेष नमाज के आयोजन मस्जिदों में किए गए। ईदगाह में मुख्य नमाज प्रातः 8 बजे पढी गई। बारिश की रिमझिम बौछारों के बीच ईद की विशेष नमाज हेतु मुस्लिम समाज के धर्मावलंबी ईदगाह एवं मस्जिदों में पहुॅंचे थे। राजनीतिक दलों के आगेवानों ने ईदगाह, जामा मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों में पहुॅंच कर सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाऐं दी।

ईदगाह में अता की गई मुख्य नमाज
प्रातः 8 बजे चंबल मार्ग स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की मुख्य नमाज अता की गई। यहॉं बडी संख्या में मुस्लिम समाजजन नमाज अता करने के लिए पहुॅंचे थे। बारिश के चलते प्रातः 8 बजे एवं बाद 8.45 बजे दो समय में विशेष नमाज अता की गई। इससे पूर्व जामा मस्जिद, नुरानी मस्जिद, नई दिल्ली, ब्रिज वाली मस्जिद, टेलीफोन टावर पर स्थित मस्जिद एवं बिरलाग्राम स्थित मस्जिद ए शहींदा में भी ईद की नमाज अता की गई।
राजनीतिक दलों के आगेवानों ने दी ईद की शुभकामनाऐं
ईदगाह एवं जामा मस्जिद पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, पूर्व पार्षद प्रमोदसिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता युसुफ पहलवान, कांग्रेस उम्मीदवार भय्यू कबाडी, आसिफ हुसैन बन्टु, अय्यूब कामरेड, मुबारिक खां मेव, राजकुमार राठौर, भाजपा नेता हरीकिशन लोहडवाल, कय्यूम खान आदि मौजुद थे।
अधिकारियों ने संभाल रखी थी सुरक्षा की कमान
ईद की नमाज को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, तहसीलदार आशीष खरे, थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा पुरे समय ईदगाह, जामा मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों पर उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा त्यौहार को लेकर सुरक्षा के भी काफी पुख्ता प्रबंध कर रखे थे तथा सभी मस्जिदों पर विशेष बल लगाया गया था।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget