नागदा जं.-सामाजिक नारी संगठन की रांगोली प्रतियोगिता 3 नवम्बर को

MP NEWS24- सामाजिक नारी संगठन द्वारा दीपो का त्यौहार दीपावली के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रूप चौदस 3 नवम्बर बुधवार को भव्य रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

संयोजक सीमा सारस्वत ने बताया कि यह प्रतियोगिता वार्ड नं. 16 पाल्या रोड के लिये आयोजित की जा रही है जिसमें सभी प्रतियोगियो को अपने-अपने घरो के आगे निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से 9.30 बजे के मध्य रांगोली बनाना होगा। प्रतियोगिता पुर्णतः निःशुल्क है जिसके लिये पूर्व में टोकन लेना अनिवार्य होगा। रांगोली पर टोकन अंकित करना अनिवार्य होगा। निर्णायक मण्डल का निर्णय सर्वाेपरि होगा।
विजेताओं को पुरस्कार दोपहर 12 बजे नारायण मांगलिक परिसर में वितरीत किये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार पार्षद आशीष वोरा के सहयोग से, द्वितीय पुरस्कार रूपश्री सौन्दर्य के सहयोग से, तृतीय पुरस्कार सज्जन ऑटो मोबाईल के सहयोग तथा 11 पुरस्कार आदित्य विद्या मंदिर, 5 पुरस्कार सत्यसांई कान्वेन्ट स्कूल, 5 पुरस्कार पंकज नामदेव, 5 पुरस्कार डॉ. अग्निवेश पाण्डेय, 5 पुरस्कार राधा पांचाल, 5 पुरस्कार किशोर सेठिया के सहयोग से एवं ढेरो सांत्वना पुरस्कार वितरीत किये जायेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु टोकन सीमा बिफोर, अन्नपूर्णा शर्मा, ममता पांचाल से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। समिति ने पाल्या रोड व पटेल गली के निवासियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने घरो के आगे रांगोली बनाकर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाए।
इस हेतु निशा पाल, माया कछावा, संगीता शर्मा, शकुन्तला मकवाना, मंजु धाकड, सरोज मकवाना, आशा पोरवाल, उर्वशी शर्मा, रितु अरोडा, विद्या अग्रवाल, राखी सेठिया, ऋतु पाण्डेय, चांदनी पोरवाल, किरण रघुवंशी, प्रीति जायसवाल, मधु शर्मा, वंदना कुशवाह, वर्षा अग्रवाल, जयश्री पांचाल, कविता तिवारी ने अपील की है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget