Latest Post



Nagda(mpnews24)।  हमारा उद्देश्य क्षैत्र की प्रत्येक पंचायत में गौशाला बनाने का है जिससे हमारी गाय माता को उनका एक स्थायी निवास मिल सके। इस हेतू 3 करोड रूपये की राशि से 9 गौशालाओं के निर्माण की स्वीकृति क्षैत्र में प्रदान करवाई गई है जिसके अन्तर्गत 4 गौशालाएं बनकर तैयार हो गई है और 5 का कार्य प्रारंभ हो गया है।

यह बात विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने नागदा स्थित गोपाल गौशाला में विधायक निधि से 10 लाख रूपये की राशि से गायों के लिए बनने वाले शेड निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 कृष्णानंदजी गुरू महाराज एवं पूर्व नपाध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल उपस्थित थे।

गौमाता की सेवा कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हुं
श्री गुर्जर ने कहा कि आदरणीय जायसवालजी द्वारा मुझे अवसर दिया कि मै गौमाताओं की सेवा हेतू शहर में कुछ कर सकुं इस हेतू उनके आदेशानुसार गौशाला शेड निर्माण हेतू 10 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की है मैं आपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हुं कि उक्त पूण्य कार्य इस निधि से हो रहा है।

दो स्थानों पर स्नानघर बनाने हेतु भूमि उपलब्ध होने पर तत्काल स्वीकृति
श्री गुर्जर द्वारा क्षैत्र में मृत्यु हो जाने पर महिलाओं के स्नान हेतू उपयुक्त स्थान नहीं है इस हेतू शहर में 2 बिरलाग्राम व मण्डी क्षैत्र में महिला स्नानाघर बनाने हेतू राशी स्वीकृत करना चाहता हूॅ। आदरणीय जायसवाल से अनुरोध करता हूॅं कि वह गौशाला की कोई भूमि उपलब्ध कराये जिससे वहां विधायक निधि से महिला स्नानगृह का निर्माण करवाया जाये। साथ ही गौशाला में एक भव्य बगीचे का निर्माण किया जाये। महावीर गौसेवा संस्था के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत सांधुवाद व धन्यवाद देता हु कि उनके प्रयासों से गौशाला की स्थिति आज बदली हुई है आने वाले समय में हम सभी लोग मिलजुल कर कार्य करेगें और जनसहयोग से गौशाला के नवनिर्माण में हम सहभागी होगें।

गौमाताओं के लिए किया गया कोई सा भी कार्य या दान व्यर्थ नहीं जाता - कृष्णानंदजी महाराज
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 कृष्णानंद जी गुरू महाराज ने कहा कि गौमाता ही ऐसी माता है जो किसी बच्चे की मां की मृत्यु होने के बाद भी उसको पाल पोसकर बडा कर सकती है। गौमाताओं के लिए किया गया कोई सा भी कार्य या दान व्यर्थ नहीं जाता है मैं विधायक जी, महावीर गौ सेवा संस्था के सभी सदस्यों से उम्मीद करूगा कि नागदा की गौशाला को इस तरह विकसित किया जाये कि आने वाले समय में ये गौशालाओं का रोल माॅडल बने।

गौशाला नगर की धरोहर - श्री जायसवाल
श्री बालेश्वरदयाल जायसवाल ने कहा कि गौशाला नगर की धरोहर है स्व. मायाचंद जी कांठेड सा. ने मेेरे हाथ में सौपी थी और मैनें ईमानदारी से इस गौशाला के सरंक्षण का कार्य किया है गौशाला को लेकर अनेक अतिक्रमण और अनेक विवाद भी हुए है लेकिन इन्हें तटस्थ रहकर गौशाला संरक्षण के लिए हमेशा हर संभव प्रयास किये जो आज यह देखने का मिल रहा है गौमाता में 33 करोड देवी देवताओं का वास होता है इनकी जितनी सेवा की जाये कम है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोहरलाल कांठेड आदि ने भी सम्बोधित किया।

बाॅक्स
गौ सेवकों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम में गौ सेवकों अजीत मारू, अशोक ठक्कर, अमरचंदजी, सोहन माहेश्वरी, राकेश पोरवाल, राजु राव, परमानन्द रायकवाड, रिऋभ बोहरा, नितिन बुडावनवाला, पप्पु कोचर, सुनील सकलेचा, शुभम जायसवाल, कमल नयन चपलोद, कल्पेश चपलोद, पानसिंह बघेल, आनन्द वर्मा, ओमप्रकाश सलाडिया, सुनील नागर आदि का सम्मान अतिथियों द्वारा माला पहनाकर किया गया।
नागदा नगर की संस्थाओं के प्रमुख शरद जैन, राजेश गेलडा, सतीश जैन सावेर वाला, सुशील मोदी, उमंग जैन, आनन्द पोरवाल, मनोज राठी, कमलेश जायसवाल, विरेन्द्र जैन, मनोज राठी बारदान, हेमन्त कांकरिया, प्रकाश जैन सांवेर वाला, रमेशचन्द्र पाल, दिलीप गांधी, राजेश सकलेचा, राजेश रघुवंशी, प्रदीप व्यास, राधे जायसवाल, रघुनाथसिंह बब्बु, सुरेश जैन, परवेज भाई, दिपक चैहान आदि का सम्मान भी महावीर गौ सेवा संस्था द्वारा किया गया।

गौशाला की भूमिपुजन अवसर पर दी गई दानराशी
इस अवसर पर कौशल्या देवी रघुनाथसिंह बब्बु सरकार द्वारा 21 हजार रूपये, मोहनश्री फाउण्डेशन मनोज राठी द्वारा 21 हजार रूपये, सुशील जी मोदी अध्यक्ष एमआईएसओ 11 हजार रूपये, निशा चैहान 11 हजार रूपये व अन्य समाज सेवी ने समिति को सहयोग राशि देने की घोषणा की है। इस अवसर पर 100 रूपये प्रतिमाह देने वाले 30 नये सदस्य समिति में शामिल हुए है। कार्यक्रम का संचालन मनोज वागरेचा ने किया, स्वागत भाषण दिलीप कांठेड एवं आभार अभिषेक कोलन ने माना।

यह थे उपस्थित
इस अवसर पर पारसचन्द्र पोखरना, भुपेन्द्र लुणावत, अभय बोहरा, राजेन्द्र मोगरा, राजेन्द्र कांठेड, रामअवतार शर्मा, विजय तातेड, रमेशचन्द्र मोहता, विनयराज शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, सुनील सकलेचा, सुरेश उपाध्याय, शरद जैन, मनीष चपलोद, हेमन्त कांकरिया, मनीष ओरा, आनन्द पोरवाल, दिलीप ओरा, मनोहर गुर्जर, संदीप गुर्जर, सुरेश चन्देल, इशान भाटिया, नरेन्द्र गुर्जर, राम भाटिया, जितेन्द्र चैहान, रवि गुर्जर, पवन गुर्जर, वर्धमान जैन, एसएन सिसौदिया, एसपी जैन, विनोद गनेरीवाल, ओमप्रकाश पोरवाल, राजेश तिवारी, लोकेश चैहान, सरनामसिंह चैहान, लोकुमल खत्री, सुरेन्द्र कांकरिया, मुकेश धोका, युसुफ पहलवान, नाहरू मंसुरी पानवाले, मुकेश खटाना, युधिष्ठिर रघुवंशी, विरेन्द्र गुर्जर, रणजीत गुर्जर, आशीष कोठारी, कल्याणसिंह कुशवाह, साईराम सेन, विजयसिंह रघुवंशी, ओमप्रकाश मौर्य, सुरेन्द्र कोलन, जगदीश मिमरोट, पंकज सोनी, सरोज जोशी, प्रवीणसिंह चैहान, गोपालसिंह कुशवाह, मनोज पाण्डे, महेन्द्र बोहरा, श्रेणिक बम, अर्जुनसिंह पंवार, अमित बम, आशीष जैन, राजु खटाना, अमृत ओसतवाल, अनिल रघुवंशी, दिपक गांग, शिवनारायण चैधरी आदि उपस्थित थे।



Nagda(mpnews24)।  वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर महासंघ द्वारा 7 मार्च रविवार को प्रातः 11 बजे, कन्याशाला चैराहे पर ओद्योगिक पेंशनर द्वारा धरना प्रदर्शन के पश्चात सेकड़ो श्रमिक द्वारा हस्ताक्षरयुक्त प्रतिवेदन क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया को एक कार्यक्रम के माध्यम से भेंट किया जावेगा।

महासंघ सरंक्षक सुल्तानसिंह शेखावत ने कहा कि कार्यक्रम में आने की स्वीकृति सांसद श्री फिरोजिया द्वारा प्राप्त हो गई है तथा महासंघ द्वारा पेंशन बढ़ोतरी के लिए अब तक किए कार्यो को श्रमिको के सामने बताए जावेगे। सांसद श्री फिरोजिया को विगत दिनो महासंघ द्वारा एक ज्ञापन दिया गया था उस पर भी की गई कार्यवाही को भी श्रमिको के सामने रखा जावेगा ।

महासंघ अध्यक्ष ने कहा कि अपनी जायज मांग को सांसद तक पहुचाने के लिए सभी पेंशनर साथियो को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुचने का आव्हान किया है तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक के अधिकारों को समय-समय पर शीघ्र रिवाइज का अनुरोध भी किया जावेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील गिरधारीलाल सोनी, पारसनाथ साहू, गोपाल गुंजाल, प्रेम भाटिया, सुरेश शर्मा, सत्यनारायण परमार, ग्रेबियल फर्नांडिस, अजय भटनागर, सुरेश पांचाल, महेश शर्मा, सुरेश देशमुख, बालमुकुंद बुआ आदि ने की है।



Nagda(mpnews24)-  नागदा शहर की ऐतिहासिक स्थल महाभारत कालीन नागदा यज्ञ टेकरी संरक्षित राज्य स्मारक पर्यटन स्थल सौंदर्यीकरण के प्रथम चरण की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद अब दूसरे चरण के कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने महाभारतकाली नाग टेकरी की राजस्व जानकारी जैसे नागदाह यज्ञ टेकरी भूमि का सीमा ज्ञान, मौका पंचनामा रिपोर्ट, सीमांकन प्रतिवेदन, राजस्व निरीक्षक इत्यादि महत्वपूर्ण दस्तावेज की फाइल मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपी ताकि आगामी समय में महाभारत कालीन नागदा यज्ञ टेकरी संरक्षित राज्य स्मारक पर्यटन स्थल सौंदर्यीकरण हेतु कार्यवाही कर सके।

2012 से कर रहे प्रयत्न
शहर के ऐतिहासिक स्थल को संरक्षण दिलाने को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता ऐतिहासिक धरोहर बचाओ आंदोलन समिति संयोजक बंटू बोडाना द्वारा वर्ष 2012 से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री, धर्मस्व मंत्री, संस्कृति मंत्री, प्रधानमंत्री से लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली तक उच्च स्तरीय कार्रवाई करने के बाद परिणाम सरकार आने लगे हैं। टेकरी संरक्षण में आरटीआई कार्यकर्ता ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 का उपयोग कर तमाम कार्यालय से जानकारी एकत्र कर प्रशासन को टेकरी संरक्षण की कार्यवाही के लिए मजबूर किया। आयुक्त पुरातत्व विभाग भोपाल ने टेकरी संरक्षण हेतु मुनपा अधिकारी को आदेश एवं दो बार स्मरण पत्र दिया था। 29 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर बोडाना ने टेकरी सौंदर्यकरण का पत्र दिया था, उसके बाद अधिकारीयों ने निरीक्षण, सीमांकन कर शहर का इतिहास संवारने के प्रयास किए हैं।



Nagda(mpnews24)।  जैन सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष शरद जैन (गबुल) एवं सचिव मनीष चपलोत के नेतृत्व में ग्रुप के सदस्यगण ने त्रिदिवसीय धार्मिक यात्रा के तहत सुमेरू तीर्थ के दर्शन किये तथा अतापी एडवेंचर्स वाटर पार्क पर आनंद लिया। इसके पश्चात् स्टेच्यू ऑफ युनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा को निहारा। इस सुंदरतम आयोजन यात्रा के संयोजक दिलीप कांठेड, मुकेश धोका, निलेश चैधरी एवं रितेश नागदा थे।

ग्रुप के मीडिया प्रभारी मनीष व्होरा ने बताया कि स्थानीय महावीर भवन से बस से यह धार्मिक यात्रा 1 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे ढोल ढमाको के साथ निकली। सभी यात्रीगण यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित थे। रात्रि में सुमेरू तीर्थ पहुंचे तत्पश्चात् 2 मार्च  मंगलवार को सुमेरू तीर्थ से अतापी एडवेंचर्स वाटर पार्क होते हुए 3 मार्च बुधवार को स्टेच्यू ऑफ युनिटी का आनंद लिया। कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए संयोजको द्वारा भी यात्रियों से साथ में मास्क एवं सेनेटाईजर रखने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे।

सफलतम यात्रा को सम्पन्न कराने पर ग्रुप अध्यक्ष जैन एवं सचिव चपलोत का बहुमान किया गया। यात्रा को सुरेन्द्र कांकरिया, मुकेश धोका, सचिन वोरा, शैलेन्द्र कोठारी, राजेश मेहता, हितेश कांठेड़, मनीष धाकड़, राजेश धाकड़, संजय मुरड़िया, कमल जैन सहारा, श्रेणिक बम, श्रीमती मधुलिका नाहर, रानी नाहर, अंजुलि कांठेड़, प्रीति मेहता, रचना चपलोत, बरखा बुडावनवाला ने सफल बनाया।



Nagda(mpnews24)।  होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग मत डालेरे सांविरया, आज बिरज में होली रे रसिया ऐसे फाग गीतो का महिलाओं ने खूब आनन्द लिया। उत्सव था लायंस क्लब नागदा व आदित्य विद्या मंदिर परिवार द्वारा आयोजित फाग उत्सव का। फाग उत्सव का आयोजन आदित्य विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में किया गया। जिसमें राधिका का स्वांग पायल वर्मा व भगवान कृष्ण मुस्कान पोरवाल बनी। उत्सव में महिलाओं ने गुलाल व फुल से होली खेली। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पहार कराया गया। इस अवसर पर लायन प्रीति कमलेश जायसवाल, अनुराधा कपूर, पायल जायसवाल, गीता सेन, पुष्पा रघुवंशी, पुनम बहल, प्रीत श्रीवास्तव, लता शर्मा, सविता शर्मा, सोनाली वर्मा, शोभा यादव, इंद्रकुंवर शेखावत, पल्लवी प्रजापत, रजिया अंसारी, राधा देवी सोनी, सीमा सोनी, कविता मालवीय, रीमा पोरवाल, उर्वशी राठौर, उमा शर्मा, ज्योति भारद्वाज, मोहिनी जोशी, दीपिका शर्मा, सुनीता पोरवाल, वंदना शर्मा, संगीता चैहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।



Nagda(mpnews24)।  स्थानकवासी जैन समाज के मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड़ एवं नितिन बुड़ावनवाला ने बताया कि उपाध्याय श्री मूलमुनीजी के 82वीं दीक्षा जयन्ति के उपलक्ष्य में महावीर भवन में विराजित महासति श्यामाजी एवं सुदर्शनाजी ठाणा 2 के सानिध्य में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया जिसमें महासतियाजी ने बताया कि उपाध्यायश्री की वर्तमान समय में 99 वर्ष की उम्र में कोटा राजस्थान में विराजित होकर भगवान महावीर के सिद्धान्तो एवं नियमों को जन-जन में प्रचार प्रसार में संलग्न है। इस शुभ अवसर पर करीब 100 महावीर भक्तो ने 3-3 सामयीक के साथ एकासना किया गया इसका लाभ मनोहरलाल कांठेड़, प्रेमचन्द मुरड़िया, स्व. नीलमदेवी प्रकाशचन्द्र बुडावनवाला, वर्धमान नवादावाला, नवीन रमेश तरवेचा, सुनील सकलेचा, बिन्दु अनुज कांठेड़, सुरेन्द्रजी पीतलिया, समरथमलजी राठौड़, वर्धमानजी धोका, कमल जैन सहारा, एवं श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र राजेन्द्र कुमार सांवेरवाला ने लिया।



Nagda(mpnews24)।  मध्यप्रदेश में अवैध काॅलोनियों को वैध किये जाने का मुद्दा विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने विधानसभा प्रश्न के माध्यम से उठाया।
विधानसभा में विधायक गुर्जर ने किया था प्रश्न
श्री गुर्जर ने प्रश्न में शासन से पुछा मध्यप्रदेश में अवैध काॅलोनियों को वैध किये जाने की शासन की क्या योजना है? इस हेतू क्या नियमध्मापदण्ड अपनाये जा रहे है? शासन की किस वर्ष के पूर्व बनी अवैध काॅलोनियों को वैध करने की योजना है? शासन कब तक अवैध काॅलोनी को वैध घोषित करेगा? उज्जैन जिले में कितनी अवैध काॅलोनियों को वैध किये जाने हेतू शासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है? तहसीलवार जानकारी दें।

अवैध काॅलोनियों को नियमितीकरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन
प्रश्न के उत्तर में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भुपेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रदेश के नगरीय निकायों के सीमा क्षैत्र में विद्यमान अवैध काॅलोनियों के नियमितीकरण हेतू विधि संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने से वर्तमान में योजना नहीं बनाई गई है।

एक्ट में होगा संशोधन
श्री गुर्जर ने कहा है कि शासन एक्ट में संशोधन कर शीघ्र ही अवैध काॅलोनियों को वैध करने की कार्यवाही करेगा जिससे कि अवैध काॅलोनियों के रहवासियों को मुलभुत सुविधाएं प्राप्त हो सके।

चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था वादा
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चूनाव के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा घोषणा की गई थी कि वर्ष 2016 के पूर्व की सभी अवैध काॅलोनियों को वैध किया जायेगा तथा जो जहां जिस शासकीय भूमि पर बसा है उसे भूमि का पट्टा प्रदान कर मालिकाना हक प्रदान किया जायेगा।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget