Latest Post

MP NEWS24- पुरी तरह नशे की गिरफ्त में आ चुके शहर को इस चंगुल से छुडाने हेतु पुलिस प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई को आरंभ कर दिया है। बिरलाग्राम पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए 50 हजार मुल्य की 10 ग्राम ब्राउन शुगर को जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्त में लिया है।

मामले में नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर ने बताया कि एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला के द्वारा अवैध मादक पदार्थो एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागदा श्यामचन्द्र शर्मा तथा थाना प्रभारी बिरलाग्राम आरके सिंगावत के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे।
श्री रत्नाकर ने बताया कि शुक्रवार को थाना बिरलाग्राम पर मुखबीर से सूचना मिली कि एक लडका पैदल-पैदल बीसीआई जंगल की और बेचने के लिये ब्राउन शुगर (स्मैक) ले कर आ रहा है, जिसका हुलिया इकहरा बदन, काली टीशर्ट तथा निली जिन्स पहने हैं। तत्काल कार्यवाही नहीं की जाती तो इसके भागने की प्रबल संभावना थी, इसयिे तत्काल तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु सउनि एचपीएस चौहान को मय फोर्स, अनुसंधान कीट व पंचान के साथ भेजा गया। जिन्होंने बीसीआई कॉलोनी का रास्ता पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास बताये स्थान पर पहुॅंचकर बताये हुलिये के लडके को घेराबंदी कर पकडा तथा मौके की समस्त कार्यवाही कर उसके कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली में 10 ग्रराम अवैध ब्राउन शुगर स्मैक कीमती 50 हजार रूपये की जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। बिरलाग्राम थाने में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 543/21 धारा 8/21, 8/29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुछताछ जारी है।
इनकी रही सराहनिय भूमिका
पुलिस की इस कार्रवाई में सीएसपी श्री रत्नाकर के निर्देशन में थाना प्रभारी बिरलाग्राम श्री सिंगावत, सउनि एचपीएस चौहान, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्रसिंह, दीपक पाल, आरक्षक मनीष व्यास, संजयसिंह की भूमिका सराहनिय रही।

MP NEWS24- हिंदु जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष भेरूलाल टाक पर सोराबउद्दीन के भाई रूबाबउद्दीन के द्वारा लगाए गए प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा धारा 307 हटाने से हिंदु समाज में हर्ष है। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह व गुजरात के डीजी बंजारा आदि पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाकर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को चुनौती देकर देशभर में चर्चा पाने वाले रूबाबउद्दीन द्वारा नागदा में भी 30 अक्टूबर 2016 को भेरूलाल टाक उनके परिजन रिश्तेदार व उनके समर्थकों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया था। रूबाबउद्दीन उक्त दिनांक को दिवाली मिलने के बहाने अपने सुरक्षा गार्ड के साथ खौफ जमाने के उद्देश्य से हिंदुवादी टाक के निवास के समीप पहुंचा था। इस दौरान विवाद भी हुआ। ओर मामला पुलिस थाने पहुंचा। सत्ता में बैठे कतिपय राजनेताओं ने अपनी राजनीति जमीन बचाने के लिए हिंदुवादी टाक व उनकी 70 वर्षीय माताजी, पत्नि व बेटे के अलावा कई बेगुनाह पर अपराधिक झूठा प्रकरण दर्ज करवाया।

  रूबाबउद्दीन के कतिपय नेताओं से मधुर संबंध होने के चलते भाजपा का शासन होने के बाद उनके अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी टाक पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ। जिसका विरोध शहर के विभिन्न लोगोंं ने किया। इस प्रकरण में टाक की गिरफ्तारी के बाद हिंदु समाज सडकों पर निकल आया था लेकिन पुलिस ने एक नहीं मानी ओर टाक के अलावा पूर्व कार्मगार मंडल अध्यक्ष सुल्तानङ्क्षसह शेखावत के भाई लक्ष्मणङ्क्षसह शेखावत,उनके पुत्र मोतीसिंह शेखावत को भी भादवि की धारा 307 व 353 का आरोपी बना दिया। हांलाकि बाद में जांच के बाद कुछ नाम हटा दिए गए थे। साथ ही अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने हिंदुवादी टाक पर लगी 353 की धारा भी हटा दी लेकिन धारा 307 नहीं हटने पर टाक ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखाटाया ओर वहां से उनको न्याय मिला ओर धारा 307 भी हटाने का आदेश जारी कर दिया। इस प्रकरण में पैरवी करने वाले उज्जैन के अभिभाषक विरेन्द्र शर्मा का टाक के नेतृत्व में उज्जैन पहुंचकर सम्मान किया गया। इस दौरान उज्जैन के भारत माता मंदिर परिसर हिंदु जागरण मंच उज्जैन की ईकाई द्वारा नागदा के हिंदु योध्दाओं का सम्मान भी किया गया।  उक्त जानकारी हिंदुवादी नेता मोनू ठक्कर ने दी।

MP NEWS24-त्यौहार के दौरान शहर में स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को नगर पालिका के माध्यम से पकडने को लेकर कांग्रेंस नेता सुबोध स्वामी, ओमप्रकाश मौर्य आदि ने अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी, मुनपा अधिकारी सीएस जाट से मुलाकात कर शहर के नागरिकों की परेशानी से अवगत कराया है।

कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में त्यौहार का समय चल रहा है, तथा मुख्य बाजारों में नागरिकों का काफी आवागमन है। ऐसे में स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। मवेशी मुख्य बाजार में घुमते हैं तथा कई बार आपस में लडने लग जाते हैं ऐसे में कई नागरिक घायल हो चुके है। जिसमें गंभीर चोटे भी कई नागरिकों को आई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस मामले को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन नपा द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते त्यौहार के समय शहरवासियों में दुर्घटना का भय बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम एवं मुनपा अधिकारी से मांग की है कि शहर में स्वच्छंद विचरण करने वाले पशुओं को पकड कर गौशाला अथवा अन्यंत्र छोड जाऐ जिससे की शहरवासीयों को त्यौहार के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाया जा सके।

MP NEWS24- शहर में इन दिनों मादक पदार्थो की बिकवाली धडल्ले से चल रही है। आलम यह है कि शहर के गली-मोहल्लों में गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ बहुतायत में उपलब्ध होने से युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। गुरूवार को सीएसपी मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में बिरलाग्राम पुलिस द्वारा तीन नशे के आदि युवाओं को पकडा तथा उन पर कार्रवाई की गई है। साथ ही खाचरौद स्थित एक दवा दुकान पर भी प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय को पुलिस ने कार्रवाई की है।

क्या है मामला
शहर के युवा इन दिनों नशे की गिरफ्त में पडते दिखाई दे रहे है। शहर के व्यस्तम क्षेत्र जिसमें रेल्वे स्टेशन के आस-पास का एरिया, विश्वंभर दयाल जिनिंग फैक्ट्री के पीछे का क्षेत्र, चंबल मार्ग, मनोहर वाटिका के पीछे, महिदपुर रोड के खुले परिसर एवं अन्य स्थानों पर कई युवा नशे की पुडिया का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस प्रशासन की सख्ती नहीं होने से शहर में नशे का कारोबार इन दिनों काफी बढ गया है जिसके कारण युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है वहीं पैसों के लिए कई वारदातें भी शहर में हो रही है।

पुलिस ने की कार्रवाई
नशे के इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल संचालक के खिलाफ सीएसपी मनोज रत्नाकर, टीआई श्यामचंद्र शर्मा, इंचार्ज टीआई आरके सिंगावत एवं ड्रग इंस्पेक्टर धर्मसिंह कुशवाह के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई है। गुरूवार को पुलिस को मिली सूचना के आधार पर महाकाल मेडिकल स्टोर खाचरोद की जांच की गई है। उक्त मेडिकल स्टोर पर पशुओं के लिए उपयोग होने वाले एविल इंजेक्शन संधारित पाए गए जिनकी खरीदी बिक्री बिल जांच किए गए। खरीदी बिक्री व स्टॉक में अनियमितताएं पाई गई हैं। एविल इंजेक्शन औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के शेड्यूल-जी के अंतर्गत आता है जिसे मेडिकल प्रैक्टिशनर के सुपरविजन में ही दिया जाना होता है। उपरोक्त मेडिकल स्टोर को प्रदत्त अत्यधिक लाइसेंस से संबंधित अनियमितताएं पाई गई है। प्रथम दृष्टया जांच हेतु उक्त मेडिकल स्टोर को सील किया गया है, नोटिस जारी कर आगामी कार्यवाही की जाएगी जिसमें औषधि लाइसेंस सस्पेंड भी किए जाएंगे।

MP NEWS24- शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर ने नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया है कि वर्तमान में अत्यधिक महंगाई का दौर चल रहा है, ऐसे में त्यौहार के समय गुब्बारे वाले, दिए वाले तथा अन्य फुटकर सामान फुटपाथ पर बेचने वाले छोटे व्यापारियों से नपा को बाजार बैठक शुल्क में छुट देना चाहिए। गुर्जर ने कहा कि दिनभर सड़कों पर घुम-घुम के गुब्बारे बेचकर 100 से 150 रुपए तक कमा कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं ऐसे लोगों की भी नगरपालिका रसीद काट कर  वसूल करती है इन सभी को भी कर मुक्त करना चाहिए और रसीद नहीं काटनी चाहिए।

MP NEWS24- भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सफाई कामगार संघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तानसिंह शेखावत के नेतृत्व में गुरुवार को सीएमओ सीएस जाट से मिला। संघ के अध्यक्ष जौधसिंह राठौर एवं महांमंत्री कुशल धोलपुरे ने संयुक्त रुप से बताया कि वर्ष 2016 के बाद से कर्मचारियों को दीपोत्सव में 10 हजार रुपए एडवांस के रुप में दिए जाते है जिसको अगले माह कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन में समायोजित कर दिया जाता है। इस बार कर्मचारियों को दीपावली पर एडवांस राशि नहीं मिलने से मायुसी का माहौल व्याप्त है। सीएमओ जाट ने लेखापाल मनोहरसिंह पंवार को अस्थायी कर्मचारियों को पांच हजार और स्थायी कर्मचारियों को 10 हजार रुपए एडवास के रुप में देने के निर्देश दिए। स्वच्छता शाखा के एएसआई कुशल धोलपुरे, मैट हरि बोयत, पप्पु नाहर, जितेंद्र कल्याणे, राकेश कल्याणे, पिंटू कल्याणे आदि ने पूर्व केबिनेट मंत्री शेखावत एवं सीएमओ जाट का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

MP NEWS24- नगर पालिका नागदा द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना (एनयूएलएम) अंतर्गत शहर के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहीयों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। हितग्राहीयों को प्रशिक्षण शासन द्वारा चयनित संस्थाओं द्वारा दिया जावेगा। जिसमें आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 35 वर्ष की होना चाहिये। प्रशिक्षण विभिन्न ट्रेडों क्रमशः फूड प्रोसेसिंग, हेल्थ केयर, लाईफ स्टाईल, टूरीज्म, आईटी सेटक्टर में दिया जावेगा।

हितग्राहीयों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनमें स्व प्रमाणित मतदाता परिचय पत्र, गरीबी रेखा राशन कार्ड, पेनकार्ड, समग्र आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज 2 फोटो, बैंक खाता नंबर इत्यादि आवश्यक होंगे। इच्छुक महिला एवं पुरूष अपना आवेदन नगर नगर पालिका से 28 अक्टूबर से 10 नवम्बर के मध्य प्राप्त कर सकते हैं। 10 नवम्बर के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जावेंगे। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले व्यक्ति शीघ्रताशीघ्र निकाय में उपस्थित होकर एनयूएलएम योजना प्रभारी श्रीमती सुमित्रा शर्मा से संपर्क कर अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget