Latest Post

MP NEWS24- ग्राम भाटीसुडा में बने एक मंदिर पर गांव के एक युवक ने मंगलवार रात को खुब उत्पात मचाया। युवक ने रात 10.30 बजे मंदिर परिसर पहुॅंच कर वहॉं मौजुद ग्रामीणजन व पुजारी के साथ मारपीट की। जिसके बाद ग्रामीणजन नागदा बिरलाग्राम थाने पहुॅंचे और युवक के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करवाई। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर लाखनसिंह राजपुत के खिलाफ 323, 294, 506 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। ग्रामीणजन जब शिकायत कर रात 2.30 बजे मंदिर पहुॅंचे तो उसके बाद फिर युवक लाखनसिंह अपने भाई आजाद व अन्य को लेकर ग्रामीणों से विवाद करने पहुॅंच गया। इस दौरान भी मारपीट हुई। मामला इतना बढ गया कि रात में ही पुलिस को मौके पर पहुॅंचना पडा तथा एक जवान भी तैनात किया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने फिर बिरलाग्राम थाने में लाखन व आजाद की शिकायत की। दोपहर 1 बजे पुलिस ने लाखन को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लाखन आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, उसके खिलाफ पूर्व में 4 प्रकरण दर्ज हैं।

MP NEWS24- शहर के सबसे प्राचीन शितला माता मंदिर दशहरा मैदान परिसर में अब श्रृद्धालुओं को गर्मी व बारिश में परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। विशेषकर माताजी के मंदिर पर आने वाली महिलाओं को धुप व बारिश से बचाने के लिए विधायक दिलीपसिंह गुर्जर द्वारा शेड का निर्माण किया जाऐगा। यह घोषणा विधायक गुर्जर ने बुधवार को उस समय करी जब उनकी पुत्री डॉ. मोनिका गुर्जर के विवाह के माता पुजन रस्म चल रही थी। उस समय उन्होंने देखा की माताओं-बहनों को धुप में खडे रहना पड रहा है। उनकी इस परेशानी को देखते हुए विधायक श्री गुर्जर ने तुरंत शेड की घोषणा की। यह शेड का निर्माण विधायक निधि से होगा।

गौरतलब है कि शितला माताजी का मंदिर लगभग 450 वर्ष पूर्व से स्थित है। किसी समय यह शहर का एम मात्र शितला माता मंदिर था। आज भी कई लोग दुर-दुर से यहॉं पर माताजी पुजन करने आते हैं। प्रतिवर्ष होली पर लगातार सात दिन तक प्रतिदिन हजारों महिलाओं द्वारा पूजन किया जाता है। सीली सातम, दशा माता के दिन तो यहॉं पर महिलाओं का मेला सा लग जाता है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह आयोजन के दौरान भी बडे पैमाने पर माताजी पूजन होता है। इस परिसर में प्राचीन हनुमानजी, शिवजी एवं रामजी का मंदिर भी बना हुआ है। इस परिसर में एक कुआ है जिसकी खासीयत यह है कि इसका पानी कभी नहीं सुखता है जबकि इस गहराई मात्र 32 फीट है। किसी समय पु


रे शहर में इसी कुए से जल सप्लाय होता था। मंदिर परिसर में शेड निर्माण की मांग पिछले कई वर्षो से उठ रही थी।

MP NEWS24- लायंस क्लब के तत्वाधान में रविवार को आदित्य विद्या मंदिर पालिया रोड में निशुल्क विशाल 66वां नेत्र शिविर का आयोजन लायन एसएस शर्मा के सौजन्य से मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया। जहां 167 मरीजों का आंखों का चेकअप एवं 45 मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन मक्सी हेतु ले जाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन डॉक्टर अनिल दुबे, लायन डॉ सुनील चौधरी क्षेत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान थे। स्वागत उद्बोधन लायंस क्लब अध्यक्ष कमलेश जायसवाल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ. प्रदीप रावल ने किया। इस मौके पर लायन गुलजारीलाल त्रिवेदी, चंद्रशेखर शेखर जैन, बद्रीलाल पोरवाल, हरीश तिवारी, अरविंद नाहर, आरके यादव, मनोहरलाल शर्मा, राजेश इंद्र, शैलेंद्रसिंह चौहान, लता खेतान, चंद्रकांता जैन, श्रीमती प्रीति जायसवाल आदि उपस्थित थे। आभार लायन एनके मिश्रा, ने माना उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कटियार ने दी।

बॉक्स
ऑपरेशन कराकर लौटे मरीजो का लायंस क्लब ने किया सम्मान
लायंस क्लब के तत्वाधान में गत दिनों आदित्य विद्या मंदिर परिसर में हुए नेत्र शिविर में मक्सी से सफल ऑपरेशन करा कर मंगलवार को लौटे मरीजों को लायंस क्लब द्वारा उन्हें स्वल्पाहार करा कर, माला पहनाकर कंबल वितरण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथि लायन एसएस शर्मा, महेश ओझा, छत्रिय महासभा के जीवनसिंह डोडिया, लोकेंद्रसिंग, बिहार परिषद के राजीवजी, मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांता जैन, श्रीमती प्रीति कमलेश जायसवाल, अमन जायसवाल, नमन जायसवाल, योगेश जायसवाल, अजय, लायंस क्लब अध्यक्ष कमलेश जायसवाल सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

MP NEWS24-नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता सोमवार को एरिया ग्राउंड उज्जैन में जिला युवा अधिकारी अभिलाष म्हस्के के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में खाचरोद, उज्जैन, बड़नगर, घट्टिया, तराना, महिदपुर ब्लॉक के युवायों ने भाग लिया। ब्लॉक समन्वयक लोकेन्द्र तंवर ने बताया कि खाचरोद ब्लॉक से नगर के कुलदीपसिंह व विकाससिंह ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम व दृतिय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में नगर के जश्नप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व महिला वर्ग में हंशा शेखावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व महिला कब्बडी प्रतियोगिता में नगर की महिला कब्बडी टीम उपविजेता रही। कार्यक़म में अतिथि जिला खेल अधिकारी ओपी हारोड़ रहे। इस अवसर नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल जितेन्द्र सैनी व खेल व युवक कल्याण विभाग के बलवीर सिंह, सपना कछावा, सोनू मकवाना व ब्लॉक समन्वयक शिवजीतसिंह, शुभम परिहार, मुकेश जाटव, लखन आंजना, तृप्ति कुमरावत, रजत निगम, चेतन्य प्रकाश, मुन्नालाल धाकड़, अर्जुन, चेतन्यप्रकाश, शुभम परमार, जितेंद्र व निर्णायक की भूमिका में पूर्व ब्लॉक समन्वयक अरविंद सोलंकी,शिवराम राजपूत, वीरेंद्र सिसोदिया, रहे।

MP NEWS24-नीलांजन बनर्जी 1 जुलाई, से एक संक्षिप्त कार्य अवधि के बाद लैंक्सेस कॉरपोरेशन, अमेरिका में बिजनेस यूनिट लुब्रिकेंट्स एडिटिव्स के नए वैश्विक प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वे अगस्त 2018 से लैंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रमुख, वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं और 2009 से कार्यकारी निदेशक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले 16 वर्षों में उन्होंने संगठन में वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।  

श्री बैनर्जी मार्टिन सेवे की जगह ले रहे हैं, जो ग्रुप इनिशिएटिव ई-मोबिलिटी और सर्कुलर इकोनॉमी के प्रमुख बन गए हैं। वह फिलिप जुंज का स्थान लेंगे, जिन्होंने अगस्त 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से समूह की पहल का नेतृत्व किया है और ई-मोबिलिटी और सर्कुलर इकोनॉमी के आसपास लैंक्सेस की रणनीति और परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया है। कंपनी से बाहर नई चुनौतियों को संभालने के लिए फिलिप जुंज अपनी मर्जी से 31 मार्च से लैंक्सेस को छोड़ रहे हैं।
नमितेश रॉय चौधरी, वर्तमान में उत्पादन, तकनीकी, सुरक्षा और पर्यावरण समूह कार्य भारत के प्रमुख और लैंक्सेस इंडिया के कार्यकारी निदेशक हैं और वे नीलांजन बनर्जी की जगह लेते हुए लैंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कंट्री रिप्रेजेंटेटिव (देश प्रतिनिधि) और मैनेजिंग डायरेक्टर (प्रबंध निदेशक) की जिम्मेदारी संभालेंगे। नए पद पर उनकी नियुक्ति एक जुलाई 2022 से प्रभावी होगी। वे 1989 में बायर से जुड़े थे और इसके बाद वह 2005 में लैंक्सेस इंडिया के साथ जुड़ गए। उन्हें रासायनिक उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
अमेरिका के शेल्टन, सीटी में मुख्यालय वाली बिजनेस यूनिट लुब्रिकेंट एडिटिव्स (बीयू एलएबी) दुनिया भर में लगभग 800 ग्राहकों और ईस्ट हनोवर, फोर्ड, (अमेरिका), एलमीरा, वेस्ट हिल (कनाडा), अल्टामिरा (मेक्सिको), मैनहेम (जर्मनी), लैटिना (इटली), काओशिउंग (ताइवान) और नैनटॉन्ग, क्विंगडाओ (चीन) में उत्पादन केंद्रों के साथ वैश्विक रूप से स्थित है। इसकी अमेरिका के गीज़मार, लुईसियाना (रूबीकॉन लैंक्सेस एवं  हंट्समैन  के  साथ  संयुक्त  उपक्रम) में उत्पादन  सुविधा भी  है। कंपनी की व्यापार इकाई में नौगाटक (यूएसए) और वेस्ट हिल (कनाडा), मैनहेम (जर्मनी), और शंघाई (चीन) में एपीएसी एप्लीकेशन डेवलपमेंट सेंटर(एएडीसी) में स्थित 5 वैश्विक तकनीकी क्षमता केंद्र हैं। इसके 3 क्षेत्रीय बिक्री केंद्र भी हैं जो अमेरिका, यूरोप और एपीएसी क्षेत्र में स्थित हैं। बीयू लैब सभी लुब्रिकेंट्स एप्लिकेशंस (स्नेहक अनुप्रयोगों) के लिए एक व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदान करता है। यह मुख्य रूप से 3 सेगमेंट पर केंद्रित है, जिसमें परिवहन एडिटिव्स, औद्योगिक एडिटिव्स और सिंथेटिक बेसस्टॉक व तरल पदार्थ शामिल है। यह कारोबारी इकाई मोटर वाहन, समुद्री, नई मोबिलिटी, विमानन, बिजली उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, धातु कार्य और सामान्य औद्योगिक जैसे आकर्षक वैश्विक एंड एप्लिकेशन उद्योगों की जरूरतों को पूरा करती है।

MP NEWS24-नवकार कपल ग्रुप द्वारा बसंत उत्सव मनाते हुए पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन बाल हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। प्रत्येक आगंतुकों का गुलाल एवं ढोल ढमाके के साथ स्वागत किया गया। नमोकार मंत्र के मंगलाचरण द्वारा आयोजन की विधिवत शुरुआत की गई।  स्वागत उद्बोधन ग्रुप के ऊर्जावान अध्यक्ष अमित बम ने दिया। संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा ने ग्रुप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मानव जाती की सेवा में तत्पर जीते जी अपने सम्पूर्ण शरीर का दान करने की पेशकश करने वाले रमेश तांतेड़ का श्रीफल शाल माला पगड़ी एवं बहुमान पत्र के द्वारा बहुमान किया गया। ज्ञायत्व है कि श्री तांतेड़ पूर्व में भी एक किडनी दान कर चुके हैं। बहुमान पत्र का वाचन शरद जैन गबूल ने किया। अपने उद्बोधन के दौरान श्री तांतेड़ ने परिवार का धन्यवाद माना जिन्होंने उनके इस दृढ संकल्प में सहायक बनने का साहस किया। मनोरंजन की दृष्टि से इस कार्यक्रम में हाउजी, चेयर रेस एवं कपल गेम्स भी रखे गए। विजेताओं को उपहार देकर सम्माननीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेल्फी पाइंट का विशेष आकर्षण रहा जिसका अनेक दम्पत्ति सदस्यों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में तीन लकी ड्रा भी रखे गए थे।

इस अवसर पर मनीष चपलोत, संतोष नाहटा, श्रेणिक बम, राकेश ओरा, रवि कांठेड़, पंकज मारू, रवि संघवी,  दीपक गांग, अंकुर जैन, हेमंत बावेल, राजेन्द्र कांठेड़,अरविंद नाहर, सुधांशु जैन, जम्बू सुराना, अपूर्वा जैन, सपना जैन, श्रद्धा संघवी, आशा जैन, सुनिता सकलेचा, वीभा बम, शर्मिला बम सहित अनेक ग्रुप सदस्य  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र जैन ने किया एवं आभार ग्रूप के सचिव धर्मेन्द्र बम ने माना।

MP NEWS24-श्री जांगीड ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज नागदा द्वारा सोमवार को भगवान श्री विश्वकर्मा के जन्मोत्सव को हर्षाेल्लास के साथ वार्काे सिटी स्थित समाज के परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर मनाया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत श्री विश्वकर्माजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात् हवन पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के पश्चात् समाज की महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् एकत्रित समाजजनो ने वार्काे सिटी स्थित परिसर में धर्मशाला निर्माण हेतु विचार विमर्श कर आगे की रूपरेखा तैयार कर समाजजनो से राशि एकत्रीत की गई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के उन 6 युवाओं, संतोष विश्वकर्मा, हेमन्त शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, ईश्वर शर्मा का सम्मान किया गया जिन्होंने समाज के प्रति जागरूकता लाने हेतु वर्षभर कार्य किया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजन बद्रीलाल शर्मा, मदनलाल शर्मा, तुलसीराम शर्मा, कैलाश शर्मा, श्यामलाल शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, मानुलाल शर्मा, आर सी विश्वकर्मा, विनयराज शर्मा आदि ने मार्गदर्शन दिया एवं समापन भोजन प्रसादी के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मनोहरलाल शर्मा, भेरूलाल शर्मा, अजय विश्वकर्मा, सत्यनारायण शर्मा, संतोष शर्मा, अरूण शर्मा, नानालाल शर्मा, कमलेश शर्मा, हेमन्त नामले, मांगीलाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, रमेश शर्मा, अमित शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, संतोष फलोदिया सहित नागदा एवं आसपास क्षेत्र के आमंत्रित समाजजनो ने परिवार सहित हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं कथा पाठ अशोक शर्मा ने किया एवं आभार संजय शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विनयराज शर्मा ने दी है।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget