नागदा - भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं अभिषेक का क्रम अल सुबह आरंभ होकर देर रात तक चला महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास नागदा नगर एवं अंचल में छाया रहा



Nagda(mpnews24)।  महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में धार्मिक उल्लास छाया रहा। शिवालयों में श्रृद्धालुओं की भीड गुरूवार सुबह से लेकर रात्रि तक जगह-जगह देखने को मिली। प्रमुख मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव का अभिषेक करने का दौर दिन भर चला। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों स्थित मंदिरों में भी शिव भक्तों की भीड देखी गई।

चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर अल सुबह भगवान भोलेनाथ के भक्त एवं श्रृद्धालु दर्शन हेतु कतारबद्ध होने के साथ दर्शन एवं अभिषेक के लिए लालायित दिखाई दिए। यहाॅं श्रृद्धालुओं की भीड रात्रि तक देखी गई। पंचामृत व पुष्पाभिषेक कर भक्तों ने शिवजी के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जीत किया। दुसरी तरफ बद्रीविशाल मंदिर, रेल्वे काॅलोनी स्थित शिव मंदिर, चिकित्सालय मार्ग स्थित शिव हनुमान मंदिर, बस स्टेण्ड स्थित शिव मंदिर, महिदपुर रोड, रामसहाय मार्ग स्थित शिव मंदिर, पाडल्या रोड, प्रकाश नगर, चंबल मार्ग, चेतनपुरा स्थित मंदिरों में भी श्रृद्धा-भक्ति का नजारा देखा गया। शितलामाता चैक स्थित शिव मंदिर पर भी दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं की भीड उमडी। इन मंदिरों में दर्शन हेतु महिलाओं की तादात अधिक नजर आई। बिरलाग्राम स्थित बडे गणपति मंदिर पर भी बिरलाग्राम क्षेत्र के श्रृद्वालुओं ने पहुॅंच कर शिवजी के दर्शन, अभिषेक कर धर्मलाभ लिया।

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर लगा भक्तों का तांता
चंबल तट स्थित अति प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता पुरे दिन लगा रहा। यहाॅं प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले का आयोजन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था। बावजुद इसके भगवान शिवजी के दर्शन हेतु यहाॅं श्रृद्धालु हजारों की संख्या में उमडे। प्रशासन के पर्याप्त प्रबंधों के बावजुद कतार में खडे भक्तों को दर्शन हेतु अपनी बारी आने में करीब एक घंटे का समय लग रहा था। यह क्रम सुबह 4 बजे आरंभ होने के बाद रात 12 बजे तक एक जैसा चला।

अति प्राचीन मंदिर भीकमपुर में भी भक्तों ने किए दर्शन
ग्राम भीकमपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी मंदिर के गर्भ स्थान में स्थित शिवलिंग के दर्शन हेतु बडी तादात में श्रृद्धालु पहुॅंचे। नगर से 8 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र के इस मंदिर में भी मंदिर समिति द्वारा सुविधाजनक दर्शन की व्यवस्था हेतु पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों के श्रृद्वालुओं के अलावा नागदा एवं खाचरौद शहर एवं अन्य स्थानों से भी श्रृद्धालु परिवार सहित यहाॅं भोले के दर्शन, पूजा अर्चना व अभिषेक के लिए पहुॅचे। विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर अध्यक्ष राधे जायसवाल के साथ अनेक वरिष्ठ नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

चंबल तट पर नायन डेम स्थित महंत नारायणदास त्यागी के आश्रम पर शिवजी के मंदिर में भोले की उपासना के लिए भक्तों का जमावडा दिनभर देखा गया। अन्य प्रमुख मंदिरों में भी ऐसा ही नजारा देखा गया। गली-मोहल्लों में स्थित शिवालयों व मंदिरों में भी श्रृद्धालुओं ने पहुॅंच कर पूजा के विशेष कार्यक्रमों, महाआरती, अभिषेक आदि आयोजनों में उत्साह के साथ भाग लिया। शाम को जगह-जगह भजन संध्या आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

ठंडाई का भी हुआ वितरण
शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को उनकी प्रिय बुटी भांग का भोग भी श्रृद्धालुओं ने बढ-चढ कर लगाया। विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पावन पर्व पर प्रसाद के रूप में ठंडाई का वितरण जगह-जगह किया। दोपहर 12 बजे बद्रीविशाल मंदिर में विशेष पुजा एवं आरती के आयोजन के बाद भक्तों को प्रसादी के रूप में ठंडाई बांटी गई। इसी तरह महात्मा गांधी सहित अन्य स्थानों पर व्यापारियों ने ठंडाई बनाकर उसका वितरण करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की खुशीयाॅं मनाई।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget