नागदा - बीमा से सात मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे



NAgda(mpnews24)।  सोमवार को कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (बीमा) में उपचार करवा रहे सात मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए। स्वस्थ्य होने पर अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. संजीव कुमरावत, स्वास्थ्यकर्मी नितेश उपाध्याय एवं सांसद के निजी पीआरओ प्रकाश जैन ने सभी स्वस्थ्य मरीजों को पुष्पमालाऐं पहनाकर उन्हें विदा किया। इस दौरान एसडीएम ने स्वस्थ्य मरीजों से कहा कि यदि भविष्य में भी उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो वह सिविल हाॅस्पिटल में अपना उपचार करवा सकते है।

45 मरीजों का उपचार नागदा में ही संभव हुआ
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कमल सोलंकी ने बताया कि रविवार की स्थिति में शहर में लगभग 45 मरीजों का उपचार चल रहा था। इसी प्रकार सिविल हाॅस्पिटल एवं बीमा से रविवार को 6 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर घर भेजा गया। डाॅ. सोलंकी ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव एवं सांसद अनिल फिरोजियाजी के बीमा अस्पताल कोविड केयर सेन्टर का निरिक्षण किया। इन्होंने कोविड केयर सेन्टर को 4 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर एवं 5 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किये। वर्तमान में कोविड सेन्टर में 24 बेड है जिसमें सभी पर मरीज भर्ती है। यहां 50 पलंग करने की कार्य योजना बना दी है शीघ्र ही यहां 50 पलंग ऑक्सीजन सपाॅर्ट के साथ शुरू होंगे।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने सभी तहसीलो में कोविड पर वीसी ली उन्होेेने स्पष्ट निर्देश दिये कि 17 मई लाॅकडाउन का पालन शक्ति से किया जाना है ताकि संक्रमण कि श्रृंखला को ब्रेक किया जा सके। टेस्टिंग संख्या बड़ाना है। ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कार्यपुर्ण करना, होम आईसोलेशन  का सख्त से पालन करना, शादी या कोई और आयोजन नहीं होना चाहिए, अक्षय तृतीया पर कोई शादी नहीं होना है कोविड अस्पताल में मृत्यु होने पर मृत शरीर नगर पालिका के शववाहन द्वारा मृत शरीर शमशान घाट जाएगा, किसी भी स्थिति में मृत शरीर घर नहीं जाय। एसडीएम ने निर्देश दियेे है कि सीटी स्केन के आधार पर मरीज को होम आइसोलेशन में रखें। डाॅ. सोलंकी ने बताया कि बीमा अस्पताल में 22, सिविल हाॅस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में 17, आईसीयू में 6 इस प्रकार कुल 45 मरीज उपचारार्थ भर्ती है।

इनका कहना है
बीमा अस्पताल कोविड सेंटर से डिस्चार्ज किए गए सातों मरीज सभी सांस फूलने की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे। उपचार पश्चात सभी निगेटिव आऐ हैं। इसी प्रकार फ्लू ओपीडी में सोमवार को 154 मरीजों आऐ जिनमें से 127 मरीजों का कोविड सेंपल लिया गया है। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 400 एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 92 लोगों को टीका लगाया गया है।
डाॅ. संजीव कुमरावत, मिडिया प्रभारी नागदा कोविड सेंटर
बाॅक्स
चिकित्सक देवदूत के समान

नायन निवासी मरीज गुलाबकुंवर बाई कोविड पाॅजिटिव थे और परिजन गंभीर अवस्था में उठा कर ले कर आये थे। पांच दिन से आइसोलेशन वार्ड में और 6 दिन बीमा अस्पताल में एडमिट रही, सोमवार को कोविड निगेटिव हो गयी और पूर्ण स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुई। इन्होने बीमा कोविड सेंटर के स्टाफ की प्रसंशा की और उनको देवतुल्य बताया। इसी प्रकार गुलाब बाई कालोनी निवासी गोपाल एवं उनकी पत्नि मायाबाई दोनो ही सांस फूलने की समस्या को लेकर एडमिट हुए थे। कोविड निगेटिव एवं पूर्ण स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज हुए।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget