नागदा जं.-ग्रेसिम केमिकल डिविजन में मनाया गया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

MP NEWS24- 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया गया। इसी तारतम्य में ग्रेसीम केमिकल डिवीजन में यह राष्ट्रीय उत्सव कोरोना नियमो का पालन करते हुए, बड़े ही हर्षाेउल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इकाई प्रमुख और अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाप्रबंधक डॉ अनिल कमलिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह आजादी हमें बड़े समुद्र मंथन से प्राप्त हुई है जिसके फलस्वरूप आज यह अमृत हमे मिला है। आजादी का 75वां वर्ष अमृत वर्ष है। इस अवसर में हमे कंधे से कंधा मिलाकर देश विकास में भागीदारी निभानी है। इकाई प्रमुख श्री तिवारी ने भारत की आजादी और वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डाला, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश के विकास में हर व्यक्ति का अपना योगदान है, उसे यह निश्चित करना होगा कि वह अपना कार्य पूर्ण समर्पण भाव से, कर्तव्यनिष्ठ होकर करे। किसी भी कार्य के पीछे उत्कृष्ट भाव, उच्च सकारात्मक विचार लेकर चले।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। वर्ष भर उद्योग में चलने वाली सुरक्षा गतिविधियों के विजेताओं, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमलिया ने किया। आभार श्रीमती बबिता जाट ने माना। इस अवसर पर उद्योग के अधिकारी अरुण दुबे, वीके अवस्थी, डीके शर्मा, वीके मिश्रा, राजीव दुबे, विजय पारिख, महेंद्र सचान, सुखविंदर बर्मी, अजय नागर, रविन्द्र सिंह, विजय अजमेरा, मुकुल गुप्ता, माधो पुजारी, ईश्वर चौबे, श्रीमती अस्मिता बाज, सुश्री आद्य शक्ति, सौरभ अग्निहोत्री, सुरेश शर्मा, विनय शर्मा, सुश्री प्रज्ञा डांगर, आरके व्यास, संजीव सेंगर, मनीष दुबे, राजेन्द्र शेखवात, आशीष गजभए, अनिल सेठिया एवं बड़ी संख्या में स्टाफ ओर श्रमिक मौजूद थे।

आदित्य विहार  कॉलोनी में मना स्वतंत्रता दिवस
उद्योग प्रतिवर्ष कर्मचारियों की कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन करता है। इस वर्ष भी ग्रेसीम केमिकल डिवीज़न ने अपने श्रमिक कॉलोनी आदित्य विहार में झण्डावन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्रार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में महाप्रबंधक डॉ. कामलिया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डॉ कामलिया ने कॉलोनी वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सबके सामूहिक प्रयास से ही उद्योग के पहिये निरन्तर गतिमान रहते है। इस अवसर पर उन्होंने हरित क्रांति का भी अलख जगाने का निवेदन किया। हर व्यक्ति पोधारोपन का संकल्प करे, उसकी संभाल करे और उसे पूर्ण वृक्ष बनाए। अपने आसपास के वातावरण को सदैव हराभरा रखे, केवल कॉलोनी तक यह हरितक्रन्ति सिमटनी नही चहिये बल्कि सारा क्षेत्र पौधों से भर जाए यह कोशिश होनी चहिये। कार्यक्रम के दौरान उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो “घरेलू सुरक्षा अकस्मात निरीक्षण प्रतियोगिता” में  विजेता रही थी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. कामलिया के साथ रविन्द सिंह, अजय नाग, सुश्री आद्य शक्ति, श्रमिक नेता प्रह्लाद शर्मा व अन्य साथियों द्वारा बड़ी संख्या में पोधारोपन किया गया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget