MP NEWS24--सुदूर वनवासी क्षेत्रों में रहकर अपने हिन्दू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा कर आदिवासी बंधुओं के लिए विभिन्न सेवा कार्य करने वाली “वनवासी कल्याण परिषद“ के माध्यम से एक धार्मिक यात्रा (बांसवाड़ा से उज्जैन) रविवार को नागदा मुक्तेश्वर मंदिर पहुंची।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समविचारी संगठन ‘वनवासी कल्याण परिषद‘ के तत्वाधान में परम पूज्य ध्यान योगी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ईश्वर आनंद जी महाराज उत्तम स्वामी जी महाराज के आशीर्वाद से उत्तम धाम बांसवाड़ा से धार्मिक यात्रा सुबह निकलकर रविवार शाम को नागदा पहुंची। यह यात्रा गायत्री शक्तिपीठ के संत आशापूर्ण महाराज के सानिध्य में आश्रम से निकलकर श्यामपुरा, धामनोद, मावली होते हुए सायं 6ः30 पर नागदा पहुंची। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर नागदा पर कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा में शामिल साधु संतो का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात् भोजन प्रसादी एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।
इस मौके पर अखंड भारत दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशाल बहल का उद्बोधन रात्रि में हुआ। उन्होंने बताया कि हमें आजादी तो मिली पर हमें इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। हमारी भारत माता के टुकड़े कर दिए गए और हमें इसे फिर से अखंड भारत बनाना है यही संकल्प हमारा है और इसके लिए समाज एवं संत आगे आए। सोमवार सुबह 6ः00 बजे महाकाल उज्जैन के लिए यात्रा प्रस्थान हुई।
कार्यक्रम में मंचासीन परम पूज्य संत श्री आशापुरा महाराज गायत्री शक्तिपीठ बांसवाड़ा के परम पूज्य श्री रत्नागिरी जी महाराज, परम पूज्य श्री लाल शंकर जी पारगी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विशाल बहल जिला सहकार्यवाह उपस्थित थे। यात्रा के संयोजक भुवन पंड्या थे साथ में कमलेश शर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नगर से मनीष सेन, संतोष शर्मा, दीपक परमार व नगर के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी नगर प्रचार प्रमुख मुकेश प्रजापत द्वारा दी गई
Post a Comment