MP NEWS24-दिव्यांग क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया के व दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा दिसंबर 2021 में चैलेंजर ट्रॉफी का भव्य आयोजन मुंबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें बोर्ड के लगभग 14 स्टेट के खिलाड़ियों को शामिल करके चार अलग-अलग टीमें बनाई गई है। जिनको इंडिया रेड, इंडिया ब्लू, इंडिया ऑरेंज, और इंडियन ग्रीन नाम दिया गया है। इन चारो टीमों के मध्य आपस में चैलेंजर ट्रॉफी खेली जायेगी।
मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम से पांच खिलाड़ीयों के नाम चैलेन्जर ट्राफी के लिये दिया गया है जिसमे विशाल चौहान इंडिया ग्रीन में, रिंकू कंसाना इंडिया ऑरेंज, हरीश कुशवाह इंडिया ग्रीन, दीपक शर्मा इंडियाया ब्लू और शैलेंद यादव जो इंडिया रेड मे खेलेंगे।
दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष शाहीद अन्सारी ने बताया है कि इस टूर्नामेंट में व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने की मैच फीस दी जाएगी। ये टूर्नामेंट सभी खिलाड़ियों के एक बड़ा मंच देने की कोशिश कर रहे है। इस टूर्नामेंट बॉलीवुड के स्टार भी नजर आएंगे।
विशाल चौहान ने अपने चयन और अपने खिलाड़ीयों के चयन होने पर दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और टैलेंट अकादमी के समस्त कोच मैनेजर रिक्की मेंतवासा एवम समस्त साथियों को धन्यवाद दिया।
Post a Comment