नागदा जं.-घर-घर विराजे गणपत्ति बप्पा

MP NEWS24- शुक्रवार के दिन शुभ मुहूर्त में घर-घर में विघ्नहर्ता श्री गणेश विराजे। रिद्धि सिद्धि के दाता मंगल करता भगवान श्री गणेशजी की मूर्ति की स्थापना नगर के विभिन्न पंडालों एवं निवास स्थलों पर हर्षाेल्लास के साथ की गई। गणेश उत्सव में युवाओं के साथ बच्चों ने भी भाग लिया।

10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में युवाओं के साथ बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित मूर्तियों के विसर्जन पर लगी रोक को देखते हुए इस वर्ष नगर वासियों ने मिट्टी से बनी गजानन की मूर्तियों की स्थापना की।
नगर में दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत काफी उल्लास के साथ हुई। सुबह से ही रिद्धी-सिद्धी के दाता मंगलमुर्ती गणेशजी की प्रतिमाओं को विराजित करने के लिए बैण्ड-बाजों के साथ ले जाया गया। गणेश चतुर्थी पर्व के चलते बाजारों में भी काफी रौनक देखी गई। प्रतिमा के साथ-साथ पूजन सामग्री एवं मोदक की खरीददारी भी खुब हुई। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर बडे पाण्डाल लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके चलते इस वर्ष भी घरों पर ही भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल ने निवास पर भी विधि-विधान के साथ भगवान गणेशजी की प्रतिमा विराजित की। इस अवसर पर परिवारजनों ने पूजा भी की। शाम को कृषि उपज मण्डी परिसर में स्थित गणेश मंदिर पर भव्य महाआरती का आयोजन पूर्व विधायक लालसिंह राणावत मित्र मण्डल द्वारा रखा गया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। यहॉं ढोल-ढमकों के साथ भव्य महाआरती की गई। दस दिनों तक शहर में उत्सव का माहौल रहेगा तथा प्रतिदिन पुजा-अर्चना के साथ ही आरती के आयोजन होंगे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget