Latest Post



Nagda(mpnews24)-  आज देश में मँहगाई चरम पर है, जिसमें मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है, हम-सब केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा पोषित इस त्रासदी का सामना कर रहे हैं, पेट्रोलियम पदार्थों जैसे डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुएं भी अत्यंत मँहगी हो गई है, आखिर इनकी कीमतों के बढ़ने की अधिकतम सीमा क्या है, केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण सरकार के नियंत्रण के बाहर हैं, जिसका सामना खामियाजा के रूप में मध्यम वर्गीय, किसान और गरीब तबकेे के आमजन कर रहे हैं।

उक्त संबोधन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बसंत मालपानी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। श्री मालपानी ने कहा की मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ने पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार हो रही वृद्वि के कारण आम नागरिको को हो रही आर्थिक परेशानी को दृष्टिगत मूल्य वृद्वि के विरोध में दिनांक 20 फरवरी 2021, दिन शनिवार (दोपहर 02 बजे तक) को प्रदेश व्यापी बंद का आव्हान किया है श्री कमलनाथ के आव्हान पर हम नगर वासियों से भी अपील करते है इस आंदोलन में आप साथ आये और बंद का समर्थन करे । बंद को सफल बनाने की अपील युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल आर्य , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिलीप फतरोड , युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विरेन्द्र मालपानी, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री चेतन नामदेव , प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हर्षद शर्मा , जिला युवा कांग्रेस महासचिव श्रवण सोलंकी , रामकिशोर भाटी , भा.र.छा.स. विधानसभा अध्यक्ष आशिफ़ शेख ,जुम्मन खा , अशोक परांजपे, कय्यूम मेव , आजाद खान, इमरान मंसूरी , सत्यनारायण मीणा, कन्हैया पाटीदार , अनिल वनोलिया , अर्जुन शर्मा , राजेश राठौड़ , लक्ष्मण चौधरी , अनिल भाट , आरिफ खान ,कमल सूर्यवंशी , मुकेश अहिरवार , गोपाल गुर्जरवाडिया, अमृत चौहान ,छगनलाल भनोपिया,पवन देवड़ा , हितेन्द्र शुक्ला , रंजीत जाटविया , जितेंद्र परमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की



Nagda(mpnews24) -  ईपीएफओ पेंशन बढ़ोतरी में देरी के खिलाफ श्रमिको द्वारा सभी सांसदो को आवेदन के मार्फत जगाने के लिये श्रीराम कॉलोनी स्थित डे केयर पर प्रतिदिन 10.30 बजे से 1 बजे एवं सायं 3 बजे से 5 बजे तक आकर हस्ताक्षर करते हुए अपना विरोध दर्ज कर रहे है। श्रमिको द्वारा आधार कार्ड नंबर, पीपीओ नंबर व मोबाईल नंबर के साथ आवेदन भरे जा रहे है। इस हेतू कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर महासंघ के बैनर तले संरक्षक श्री सुल्तानसिंहजी शेखावत के नेतृत्व में आयोजित पेंशन बढ़ोतरी आंदोलन में 17 फरवरी को धरना प्रदर्शन के पश्चात् नागदा नगर में निवासरत पेंशनरों ने सभी पार्टी सांसदो को अपनी बात पहुंचाने के लिए से श्रीराम कॉलोनी स्थित डेकेअर पर व्यक्तिगत आवेदन फार्म संकल्प भरने शुरू किया। यहाँ पर अधिक संख्या में पेंशनर पहुंच रहे है।
महासंघ के अध्यक्ष गिरधारीसिंह शेखावत ने बताया कि यह फार्म 7 दिन तक भरा जा रहा है। सन् 1995 से प्रति पांच वर्ष में रिवाइज होने वाली पेंशन को अब तक रिवाइज नहीं होने से सभी पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है। यदि सांसदो ने सरकार के सामने पेंशनरो का पक्ष नहीं रखा व शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जावेगा।

महासंघ पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पेंशनरो से आव्हान किया है कि फार्म भरकर अपनी आवाज बुलंद करें। सभी आवेदनो को एकत्रित कर सांसदो को भेंट किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रेम भाटिया, गिरधारीलाल सोनी, सुरेश पांचाल, अजय भटनागर, महेश शर्मा, सत्यनारायण परमार, सुरेश शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।



Nagda(mpnews24)-: मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीन काले कानूनों के खिलाफ 28 मार्च को नागदा में विशाल किसान पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है , इस हेतु मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बसंत मालपानी व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल आर्य काफी दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे है । शुक्रवार को ग्राम  कंचनखेड़ी , कुटलाना , गढ़ी भेसोला , बंजारी , नापाखेड़ी , पाडल्या खुर्द, ब्राह्मणखेड़ी , कंथारखेड़ी , लोहचितारा , श्रीबच्छ , गोठड़ा के दौरे पर  नागदा किसान पैदल मार्च में आने के निमंत्रण के साथ ग्रामीणजनों को काले कृषि कानूनों की सच्चाई के पत्रक का वितरण भी किया गया । श्री मालपानी ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने शासन काल मे जिस तरह सरकारी संस्थाओं जैसे स्टेशन , रेल , बीएसएनएल आदि को नीलाम करवाकर अपने उद्योगपति मित्रो को लाभ दिलवाने का कार्य किया है , उसी तरह सरकार इस कानून के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिये अब आपके खेतों को नीलाम करने की तैयारी में है , हम पूरी तरह से इसका विरोध करते है ।श्री मालपानी व श्री आर्य शनिवार 20 फरवरी को ग्राम सेकड़ी सुल्तानपुर, कड़ियाली, सोमचिडी,  पिपलोदापंथ, लोहारी, सुरेल, संदला, संडावदा, गिड़ावदा, मदगनी, बड़ागांव
के दौरे पर रहेंगे ।



Nagda(mpnews24) -  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा नागदा द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. भेरूसिंह चौहान के मार्गदर्शन में 9वाँ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 21 फरवरी 2021 रविवार को प्रातः 10.30 बजे से चम्बल तट स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर होने जा रहा है। जिसमें पुरे भारत से 10 संगठनो के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं राजपुत सरदार शामिल होंगे।
अभा क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती हेमलता तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हमारे द्वारा लगातार 8 वर्षो से युवक-युवती परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के पश्चात् प्रतिवर्ष 20 से 25 जोड़ो के विवाह भी सम्पन्न होते है। उक्त आयोजन में समाजजन अपने पुत्र-पुत्रीयों के विवाह हेतु योग्य वर-वधु की तलाश हेतु तथा आपसी परिचय के लिये अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

श्रीमती तोमर ने आगे बताया कि परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक माननीय जयवर्घनसिंहजी (पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आई.जी. डॉ. रमणसिंहजी सिकरवार (सदस्य-लोकसेवा आयोग म.प्र.) करेंगे तथा अतिथि ठा. लालसिंहजी राणावत(पूर्व विधायक), ठा. सुल्तानसिंहजी शेखावत (पूर्व केबिनेट मंत्री), डॉ. हमीरसिंहजी राठौर(पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस चिकित्सक प्रकोष्ठ), कु. दिलीपसिंह जी शेखावत(पूर्व विधायक), कु. मनजीतसिंहजी देवड़ा (पी.डब्ल्यू.डी.एस.डी.ओ. भोपाल), ठा. भेरूसिंहजी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष, अ.भा.क्षत्रिय महासभा), ठा. तेजबहादुरसिंहजी चौहान(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा) होंगे।

आयोजन को सफल बनाने की अपील महासभा की संरक्षक श्रीमती कामिनी राठौड(जावरा), प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्राराव देवड़ा, प्रदेश युवा अध्यक्ष बन्ना शैलेन्द्रसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष जीवनसिंह तंवर, नगर अध्यक्ष ठा. धर्मेन्द्रसिंह डोडिया, युवा नगर अध्यक्ष कु. दिपेशसिंह गौतम, ठा. मनोहरसिंह देवड़ा, ठा. लक्ष्मणसिंह शेखावत, कु. जीवनसिंह लेकोडिया, कु. यशपालसिंह सिसौदिया, कु. महिपालसिंह राठौड, बजरंगसिंह चौहान, कविता देवडा, ठा. अंगदसिंह भदौरिया, बलवीरसिंह पंवार, ठा. राजेन्द्रसिंह झाला, ठा. गजराजसिंह पंवार, कु. चन्द्रभानसिंह देवडा, राजेन्द्रसिंह गोयल रतलाम, सुषमा पंवार उज्जैन, मंजुकुंवर डोडिया एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारीगण ने की है।



Nagda(mpnews24)-  56 ब्लॉक निवासी अमर सैनी विगत कुछ वर्षो से किडनी की बिमारी से ग्रस्त है। जिसके कारण वह किसी भी तरह का शारीरिक कार्य करने में सक्षम नहीं होने के कारण वह अपने परिवार का पालन पोषण ठीक ढंग से नहीं कर पा रहा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी, बुढ़ी माता एवं तीन बच्चे है।

उक्त जानकारी देते हुए मनोज राठी ने बताया कि पीड़ित पहले प्लम्बर का कार्य करके अपनी आजीविका चला रहा था। किन्तु किडनी खराब होने की वजह से उसे बार-बार अहमदाबाद डायलिसिस के लिये जाना पड़ता एवं शारीरिक कमजोरी की वजह से वह किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं कर पा रहा था। जिससे परिवार काफी संकट में था। कुछ समय पहले पीड़ित को कोई मोहनश्री फाउण्डेशन के पास मदद हेतु लेकर आया तब राठी द्वारा उनके घर जाकर देखा एवं स्थिति देखने के बाद मदद करने का निर्णय किया गया ।
श्री राठी ने बताया कि पीड़ित के परिवार को एक वर्ष तक का सम्पूर्ण जरूरत का राशन मोहनश्री फाउण्डेशन के द्वारा प्रतिमाह नियत तारीख को उपलब्ध कराया जायेगा। ताकि उसे एवं उसके परिवार को संकट के दौर में कुछ राहत मिल सके।
श्री राठी ने बताया कि मोहनश्री फाउण्डेशन द्वारा बिना किसी शासकीय या बाहरी सहायता द्वारा सेवा कार्य किये जाते है। चूँकि राठी की आर्थिक क्षमता सीमित है इसलिये वे केंसर, किडनी, हार्ट अटेक जैसी बड़ी बिमारियों में चाहते हुए भी लोगो की मदद नहीं कर पाते है। इसलिये पीड़ित को इस दौर में मदद स्वरूप राशन उपलब्ध करवाकर एक छोटा सा प्रयास किया है।



Nagda(mpnews24)-  निप्र भाजपा का विगत १४ वर्षों से नगर पालिका पर कब्जा चलते जनता मे भारी आक्रोश फैल २हा है  विगत परिषद मे एक से अधिक बार जीते हुए पार्षद भाजपा नीतपरिषद से समन्वित विकास कि जगह आपसी लड़ाई झगड़े मे ही लगे २हे । जिससे जनता कि कसौटी पर खरेनही उतरे । अब बदलते परिवेश मे नगर पालिका के समंवित विकास के लिये युवा व तकनीकी शिक्षाप्राप्त युवकोकि आवश्यक्ता है । भाजपा द्वारा  मंडल अध्यक्ष  पदयुवा सी एम अतुल को बनाने से कई तकनीकी शिक्षा प्रात योग्यता सम्पन्न लोग भाजपासे जुड़ २हे है । और वर्षा से जुड़े लोगो को दर किनार कर नये प्रतिभा शाली युवाओ पर भाजपा दाव लगाती है तो बोर्ड पर आसानी से भाजपा का कब्जा ह्रो सकता है ।



Nagda(mpnews24)।  पुलिस के द्वारा गुरूवार को नगर के एक सटोरिये के खिलाफ कडी कार्रवाई करते हुए श्रीराम काॅलोनी स्थित उसके मकान को जमींदोज कर दिया। पुलिस की यह कार्रवाई काफी चर्चा में रही। जिसका असर नगर के सट्टा बाजार में भी देखने को मिला। कई सटोरिये या तो भूमिगत हो गए या शहर छोडकर चले गए। जिस सट्टा संचालक पर पुलिस ने कार्रवाई की है वह जिला बदर हो चुका था, बावजुद उसके उक्त अवधि में वह अपने मकान पर सट्टे की खाईवाली को अंजाम दे रहा था जहाॅं दो दिन पूर्व ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 हजार रूपये व सट्टा सामग्री को जप्त किया था। उस दौरान पुलिस ने सट्टा संचालक दीपक व उसके पिता व भाई के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हे ंहिरासत में लिया था। दोनों भाई अभी भी जेल में हैं जबकि पिता जमानत पर रिहा होकर पुनः सट्टे की खाईवाली करने लगे थे। पुलिस को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने बडी कार्रवाई करने का मन बना लिया। पुलिस का कहना है कि गुरूवार को दीपक जैन के निवास पर नगर पालिका के अमले के साथ कार्रवाई करते हुए उसके मकान को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया है। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाबदर दीपक जैन पर आठ जुआ एक्ट, एक सट्टा एक्ट सहित अन्य मामलों में पांच बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। उसके पिता ओमप्रकाश जैन पर भी एक बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। जबकि जिलाबदर के भाई समरथ पर एक सट्टा एक्ट, दो मारपीट, पाॅंच आम्र्स एक्ट तथा तीन बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। इन दिनों पुरे जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त मुहिम चला रखी है। इसी के तहत गुरूवार अलसुबह से ही प्रशासन के अधिकारी एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, बिरलाग्राम प्रभारी हेमन्तसिंह जादौन एवं नगर पालिका सीएमओ भविष्य कुमार खोब्रागडे आदि ने कलेक्टर के निर्देश पर आरोपीयों के घर नगर निगम एवं पुलिसकर्मीयों की टीम के साथ पहुॅंचे और मकान को पुरी रतह से जमींदोज कर दिया गया।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget