Latest Post

MP NEWS24-स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। गायत्री मंदिर शक्तिपीठ परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवतजी का शुभारंभ गत 24 जुलाई को हुआ था। यहॉं कथा वाचक श्री रामस्वरूपजी शर्मा (शांतिकुंज हरिद्वार) द्वारा समापन पर श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता एवं सुदामा चरित्र के बारे में बहुत ही सुन्दर चित्रण किया गया एवं भक्त की पराकाष्ठा के बारे में बताया गया। श्रीमद भागवतजी का आयोजन गुलाबबाई कॉलोनी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मदनलाल शर्मा, अखिलेश शर्मा एवं पंकज शर्मा किया गया था। शनिवार को प्रातः 8 बजे से पूर्णाहुती यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें सभी वरिष्ठ एवं गणमान्य भक्तगण सम्मिलित हुए। समापन अवसर पर विनयराज शर्मा, श्रीमती दीपमाला शर्मा, अनिल शर्मा, हरीश अग्रवाल, रवि चौहान, अवधेश राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

MP NEWS24-स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। गायत्री मंदिर शक्तिपीठ परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवतजी का शुभारंभ गत 24 जुलाई को हुआ था। यहॉं कथा वाचक श्री रामस्वरूपजी शर्मा (शांतिकुंज हरिद्वार) द्वारा समापन पर श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता एवं सुदामा चरित्र के बारे में बहुत ही सुन्दर चित्रण किया गया एवं भक्त की पराकाष्ठा के बारे में बताया गया। श्रीमद भागवतजी का आयोजन गुलाबबाई कॉलोनी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मदनलाल शर्मा, अखिलेश शर्मा एवं पंकज शर्मा किया गया था। शनिवार को प्रातः 8 बजे से पूर्णाहुती यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें सभी वरिष्ठ एवं गणमान्य भक्तगण सम्मिलित हुए। समापन अवसर पर हरीश अग्रवाल, रवि चौहान, अवधेश राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

MP NEWS24- शेषशायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में शनिवार को विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पाण्डे द्वारा कालेज के विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक सवंाद किया गया, जिसमें कुलपति श्री पाण्डे द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित पाठयक्रम के साथ विक्रम विश्वविद्यालय में किए जा रहे शोध के विषय पर विद्यार्थियो से चर्चा करी साथ ही मशरूम से नये-नये उत्पादन बनाना एवं खादय वस्तुओं का अविश्कार करके निर्यात करने पर भी जोर दिया। उन्होने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने पर भी चर्चा की। विश्वविद्यालय में जो नये नये विषय रोजगारन्मुखी खोले गये है उनमें प्रवेश लेने हेतु विद्यार्थियों से संवाद किया साथ ही कालेज के विद्यार्थियों के मन में प्रश्न व जिज्ञासा थी उनके प्रश्नो के समाधान भी बताए। इस सवांद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पाण्डे कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन थे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सीएम मेहता प्राचार्य शा. महाविद्यालय नागदा, डॉ. शीला ओझा प्राचार्य शा. कन्या महाविद्यालय नागदा, शरद गुप्ता पत्रकार, पूर्व विधायक दिलिपसिंह शेखावत एवं विक्रम विष्वविद्यालय के काउंसलर के रूप में डॉ. अरविन्द शुक्ला, डॉ. भसीम सहीत कालेज संचालक धर्मेन्द्र गुप्ता, राजेश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, प्रशांत मेहता, प्रत्रकार हरीश पॉचाल सहित विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रय का संचालन डॉ. सुरेन्द्र मीणा ने किया एवं आभार धर्मेन्द्र गुप्ता ने माना।

MP NEWS24-संदेह यह छोटा सा था आयोजन, लेकिन गरिमा से था ओतप्रोत।  अनूठा तो था साथ ही पहली बार कोई जलसा कलम की इस उर्वराभूमि नागदा में पत्रकारिता जगत में कोई संदेश भी छोड़ गया। यूं तो पत्रकार औरों के लिए रोजमर्रा की आपाधापी की जिंदगी में कभी सडक़ों पर तो कभी सभागृह में समाचार कवरेज करते दिखते, लेकिन इस अनूठे दिन पत्रकारिता जगत के वे लोग याने प्रेस क्लब नागदा के किरदार गोपाल गौशाला के एक सभागृह में एकत्रित थे। प्रसंग था शहर के जाने-माने कलमकार चितंक  एवं पूर्व नपा अध्यक्ष श्री बालेश्वर की मंशा- अभिलाषा का। उन्होंने प्रेस क्लब नागदा की नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों का अभिनंदन करने की भावना अभिव्यक्त की। संभवत इस शहर का यह पहला आयोजन था जो किसी गैर राजनैतिक मंच पर पत्रकारिता जगत की तमाम वे हस्तियां मौजूद थी जिन्होंने इस मिशन में 30 से 35 वर्ष का सफर किया। पत्रकारिता की युवा पीढ़ी की नई पौध भी इस समारोह की ना मात्र गवाह बनी बल्कि नई उर्जा के साथ घर लौटी। सादगी से परिपूर्ण मंच पर साहित्य, सियासत एवं चिंतक की त्रिवेणी के समागम बालेश्वर दयाल जायसवाल आसीन थे। मंच को लायंस क्लब के एसएम सिसौदिया ने भी सांझा किया। प्रेसक्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, सचिव राजेश सकलेचा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश जैन मंचासीन थे।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा पत्रकारों में देश की दिशा एवं देश को बदलने की शक्ति होती है। देश के साथ-साथ  नगर के विकास में भी पत्रकारों का बड़ा योगदान होता है। उन्होंनें पत्रकारों की अहमियत का बखान करते हुए कहा कि प्रेस का दायरा बहुत बड़ा है। देश  की तस्वीर और तकदीर बदलने की कुबत मीडिया के पास है। इस मौके पर उन्होंने शहर में बंद हुए भारत कामर्स उद्योग से बेरोजगार हुए मजदूरों पर पीड़ा जताई। इसके लिए जिम्मेदारों को आडे. हाथों भी लिया।
इधर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सलीम खान ने मंच  संचालन की जिम्मेदारी कभी काव्य की फुहारों से तो कभी शेरों-शायरी से संगत कर  समारोह को नई उंचाईया दी। सलीम ने इस मौके पर पत्रकारिता जगत में श्री जायसवालजी की भूमिका को भी याद किया। वे बोले, शहर में किसी जमाने में प्रकाशित समाचार अग्रिदर्पण की उत्कृष्ए एवं आदर्श पत्रकारिता को आज भी याद किया जाता है। साथ  ही वर्तमान परिवेश में बालाजी चैनल के माध्यम से जन सरोकार के समाचार से जनता की व्यथा एवं पीड़ा  निराकरण की पहल मीडिया की जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यक्रम का आरंभ मॉं सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। मेहमानों की सत्कार रस्म में प्रेस क्लब के मुखिया दीपक चौहान, सहभागी बने। स्वागत भाषण की रस्म में अध्यक्ष ने प्रेस क्लब को उचाईयों पर ले जाने की मंशा जताई। बशर्त सभी इस मिशन में नीवं के पत्थर बने। उद्बबोधन की बारी आई तो मप्र सरकार पत्रकारिता अवॉर्ड से पुरस्कृत राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार कैलाश सनोलिया ने प्रेस की अहमत को रेखाकिंत किया। वे बोले देश के हर शहर में प्रेस क्लब नामक संस्था शीर्ष संगठन हुआ करता है। समाज इस संगठन के आदर्श को अंगीकार करने की अपेक्षा करते हैं। ऐसी स्थिति में पत्रकारों को अपने नैतिक जिम्मेदारी पर चलते जनसरोकार के समाचारों पर कार्य करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार भेरूलाल टांक ने समाजहित की खबरों पर कार्य करने की सलाह दी। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पुरोहित ने अपनी दीर्घकालीन पत्रकारिता के अनुभवों को साझा किया। प्रशांत मेहता ने इस प्रकार के आयोजन से पत्रकारों को एक नई उर्जा मिलने की बात कही।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को किया सम्मानित
समारोह में वह पल आया जब इस के मकसद को चरितार्थ किया गया। शहर के तमाम मीडियाकर्मी जो पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे या युवा पीढी के कलमकार, सभी को सम्मान के लिए मंच के सम्मुख आंमत्रित किया तथा श्री जायसवाल के हाथों सम्मानित किया। उत्कृष्ट पत्रकारिता करने का आर्शीवाद भी दिया। सम्मान समरोह के इस क्रम में कैलाश सनोलिया, भेरूलाल टांक, ओमप्रकाश पुरोहित, प्रशांत मेहता, दीपक चौहान, राजेश सकलेचा, मुकेश जैन, निलेश रघुवंशी, राशिद खान, विभोर चौपड़ा, रविंद्र रघुवंशी, अतुल उपाध्याय उन्हेल, सलीम खान, सुरेश जायसवाल, राकेश शर्मा, अशोक दायमा, फिरोज अहमद शेख एवं राहुल शर्मा का अभिनंदन किया गया। यह नजारा बड़ा उत्कृष्ट था। यह सम्मान एक नई और बेहत्तर पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाने की और ईशारा भी कर रहा था।
बॉक्स
अभिनंदन  पत्र भेंट
सम्मान से अभिभूत प्रेस क्लब ने दो काव्यकृतियों के लेखक एवं सियासत में शुचिता के आदर्श श्री बालेश्वर दयालजी का अभिनंदन करने करने का निर्णय लिया। इस दौरान एक अभिनंदन पत्र भेंट भी किया गया। अभिंनदन पत्र के रचयिता कवि सुंदरलाल जोशी के प्रत्येक लफ्ज ने जायसवालजी के प्रखर व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समारोह में साक्षात प्रकट किया। अभिनंदन पत्र वाचन की जिम्मेदारी युवा पत्रकार एवं बसंल न्यूज संवाददाता निलेश रघुवंशी ने निभाई। प्रेस क्लब के सभी साथियों ने श्रीफल एवं शॉल ओढाकर साहित्य साधक श्री जायसवाल का अभिनंदन किया।

MP NEWS24- शहर के नामी व्यापारी दिलीप पोरवाल (दिलीप सावन) का शनिवार को सुबह तीन बदमाशों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर पुजा करने पहुॅंचे थे। मंदिर से निकलते ही आरोपीयों ने पिस्तौल की नोक पर दिलीप को अगवा किया तथा इन्दौर पासिंग गाडी में जबरन बैठा कर वहॉं से भाग निकले। दिलीप के अपहरण होने की सूचना परिजनों को आए फौन के पश्चात पुलिस को लगी। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपीयों की धरपकड हेतु प्रयास आरंभ किए। तत्परतापूर्वक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का परिणाम रहा कि आरोपीयों के चंगुल से दिलीप को सुरक्षित छुडा लिया गया बल्कि तीनों आरोपीयों को भी पुलिस ने खाचरौद के समीप गिरफ्तार कर बडी सफलता हांसिल की है। कार्रवाई के दौरान आरोपीयों ने 4 राउंड फायर पुलिस दल पर किए पश्चात बचाव में पुलिस ने भी दो राउण्ड हवाई फायर करने के बाद मशक्कत कर बमुश्किल आरोपीयों को पकडा। आरोपीयों द्वारा पुलिस कार्रवाई से पूर्व व्यापारी दिलीप के साथ मारपीट भी की गई। उसे उपचार हेतु जनसेवा ट्रस्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 10 लाख रूपये की फिरोती परिजनों से मांगे जाने की जानकारी भी मिली है। पकडे गए आरोपीयों के नाम कुख्यात बदमाश गुलफ्ाम, इमरान व समद पिता जावेद लाला तीनों निवासी खाचरौद बताऐ गए हैं। नागदा पुलिस ने तीनों आरोपीयों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

क्या है मामला
थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने बताया कि दोपहर को दिलीप पोरवाल के परिजनों एवं मित्रों ने पुलिस थाने पर पहुॅंच कर जानकारी दी कि प्रातः 10.30 बजे के लगभग दिलीप जवाहर मार्ग रेल्वे कॉलोनी स्थित मंदिर पर गया था। उसके बाद से वह घर नहीं आऐ, वहीं दिलीप के मोबाईल से ही फोन आया है तथा कुछ लोग 10 लाख रूपये की फिरोती की मांग कर रहे हैं। परिजनों द्वारा पुलिस को अपहरण की जानकारी दिए जाने के बाद टीआई श्री शर्मा ने तत्काल दिलीप के मोबाईल को सर्विलांस पर लिया तथा उसकी लोकेशन तलाश की, जिससे दिलीप की मोबाईल लोकेशन खाचरौद के आसपास ही दिखाई दे रही थी। थाना प्रभारी श्री शर्मा ने इसी परिजनों द्वारा बताऐ गए समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक मारूति इको गाडी जवाहर मार्ग से जाती हुई दिखाई दी जो जवाहर मार्ग से होते हुए सुरजसेठ मांगलिक परिसर वाले रास्ते से सीधे बायपास की तरफ जाती हुई दिखाई दी। थाना प्रभारी तत्काल दल-बल के साथ आरोपीयों की तलाश में रवाना हो गए। इस दौरान वह पल-पल की मोबाईल लोकेशन ले रहे थे।
खाचरौद नाका टर्न पर पेट्रोल पंप के पास मिले आरोपी
थाना प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि आरोपीयों की तलाश में वह खाचरौद नाका टर्न के समीप जैसे ही पहुॅंचे उन्हें समीप ही एक मारूति इको गाडी खडी दिखाई दी जिसमें से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उन्होनंे तत्काल एक हवाई फायर किया जिसके बाद आरोपी वहॉं से भागने लगे, पुलिस ने गाडी का पीछा किया तथा टेंचिंग ग्राउण्ड के समीप आरोपीयों की और से भी फायर किया गया। आरोपी गाडी से उतर कर दुर्गम क्षेत्र में भी भागे जहॉं गिरने से उन्हें चोट भी आई, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपीयों को धरदबोचा तथा अपहृत दिलीप को गाडी में से निकाला। टीआई शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने दिलीप पोरवाल के साथ काफी मारपीट की तथा उसे गंभीर चोटे भी आई है।
गाडी पर नकली नम्बर लगा कर लाऐ थे आरोपी
टीआई श्री शर्मा ने बताया कि आरोपी जिस इको वाहन को लेकर अपहरण करने नागदा पर पहुॅेंचे थे उस पर कागज की पट्टी लगाकर नकली नम्बर दर्ज किए गए थे। आरोपीयों ने पुलिस को धोखा देने के लिए कागज पर हाथ से एमपी 14 सीसी 7964 नम्बर अंकीत किए थे, लेकिन मारूती इको का वास्तविक नम्बर एमपी 09 सीएच 8836 होना पाया गया है।
इन्हें किया गिरफ्तार
टीआई श्री शर्मा ने बताया कि मुदभेड के बाद तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें गुलाफम पिता मुन्ना खां आयु 46 वर्ष निवासी राजीव कॉलोनी नागदा एवं हाल मुकाम खाचरौद, समद पिता जावेद खान आयु 20 वर्ष निवासी जुना शहर खाचरौद एवं इमरान पिता गफ्फार खान आयु 252 वर्ष निवासी रावत पथ खाचरौद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध धारा 307, 353 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपीयों के पास से एक पिस्टल 32 बोर देशी एवं एक चाकु भी बरामद किया गया है। आरोपी गुलफाम पर विभिन्न थानों में 20 से अधिक अपराध दर्ज होना बताया जा रहा है जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध हथियार रखने के अपराध पंजीबद्ध है। दो अन्य आरोपीयों के अपराधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इनकी रही सराहनिय भूमिका
अपहरण की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, यदि पुलिस द्वारा तत्परता नहीं दिखाई गई होती तो आरोपी किसी बडी घटना को भी अंजाम दे सकते थे। पुलिस की इस प्रशंसनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री शर्मा के अलावा उपनिरीक्षक प्रताप गुंजाल, विनोद माली, रोहित, सुखदेव सोलंकी, जोगेन्द्र पाटीदार, यशपाल सिसौदिया, मुकेश पाटीदार का सराहनिय योगदान 

MP NEWS24-नागदा लक्की शिक्षण समिति एवं जन अभियान परिषद् द्वारा हरियाली अमावस्या पर मुक्तिधाम, हनुमान मंदिर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिसर, चंबल सागर मार्ग व विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जन अभियान के समन्वयक मुकेश कटारीया, नागदा लक्की शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेश माली, जुझारमल माली, राजू चौधरी, वासुदेव चौहान, रोशन शुक्ला, जितेन्द्र चौहान, पदम गोडाना, कल्लू चौधरी, सेवाराम चौधरी आदि संस्था के लोग उपस्थित थे।


MP NEWS24- सेवा सहकारी संस्था रोहलखुर्द से बच्चो को बांटी जाने वाली करीब 6.55 क्विंटल मुंग से भरी एक गाडी जिसका नंबर एमपी 13 एल 2558 है, को ग्रामीणजनो द्वारा पकड़ा गया। गाडी के ड्रायवर से जब पूछताछ की गई तो ड्रायवर ने बताया कि गाडी बनबना वाले सचिव के कहने पर ले जा रहे है। इस प्रकार से बच्चो को बांटी जाने वाली मूंग की कालाबाजारी रोहलखुर्द संस्था के पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है जिसकी शिकायत रोहलखुर्द के ग्रामीणो द्वारा खाद्य निरीक्षक नागदा को की गई है। उक्त जानकारी दादु राणावत ने दी।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget