MP NEWS24-माहेश्वरी सोश्यल ग्रुप द्वारा रविवार को स्थानिय रांगोली गार्डन में तिरंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देश की आन, बान, शान हमारे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से तिरंगे रंग में सजा सेल्फी पाईंट भी बनाया गया था। आयोजन में ग्रुप के झमक-सुषमा राठी, राजेश ज्योती मोहता, राजेन्द्र प्रिती मालपानी, घनश्याम सुनीता राठी, प्रियंका राठी, रिषिता कांठेड, मनोज नीता राठी, अजय सीमा राठी, सीमा मालपानी, राजू मोहता, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे तिरंगा यात्रा वाहन रैली निकाली जाऐगी।
MP NEWS24- विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल नागदा की प्रखण्ड बैठक बाल हनुमान मंदिर चम्बल तट पर सपन्न हुई। बैठक मे विहिप के विभाग धर्मप्रसार प्रमुख जगदीश धाकड़ एवं विहिप नागदा के जिला मंत्री जितेन्द्र पांचाल द्वारा कार्यकर्ताओ को आगामी अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर नागदा शहर मे निकलने वाली मशाल यात्रा को लेकर संबोधित किया गया, जिसमे श्री पांचाल द्वारा मशाल यात्रा मे अनुशासन एवं सुरक्षा के बिन्दूओ पर प्रमुखता से कार्यकताओ एवं प्रखण्ड के पदाधिकारीयो को मार्गदर्शन दिया गया।बजरंगदल नागदा द्वारा प्रतिवर्षानुसार मशाल यात्रा का आयोजन किया जाता है, जो कि इस वर्ष भी मशाल मशाल यात्रा अपने पारंपरिक रूट से 14 अगस्त, रविवार शाम 6 बजे शिव हनुमान मंदिर रेल्वे कालोनी पर धर्म सभा होने के पश्चात प्रांरभ होगी जो कि दिनदयाल चौक, स्टेशन चौराहा, एमजी रोड, जन्मेजय मार्ग, पुरानी नगर पालिका मार्ग से चम्बल मार्ग होते हुए अम्बे माता मंदिर किल्कीपुरा पर पहॅूचेगी वहा से पूनः पलटकर चम्बल मार्ग होते हुए थाना चौराहा, गुर्जर मोहल्ला, रामसहाय मार्ग, बस स्टेण्ड होते हुए जवाहर मार्ग से कल्याशाला मार्ग, स्टेशन चौराहे पर यात्रा का समापन किया जायेगा। बैठक का संचालन विहिप नागदा प्रखण्ड मंत्री मनीष व्यास द्वारा किया गया। बैठक मे बजरंगदल नागदा जिला सहसंयोजक महेश आजंना, जिला सहसंयोजक विशालसिंह, जिला सहमंत्री रामगोपाल परमार, जिला प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र सेन, योगेश जायसवाल, अजय जाट, दिनेश पटेल, निर्भयसिंह गुर्जर, दीपक चौधरी, क्रिपालसिंह, संदीप कछावा, हेमु चंदेल, आकाश चौहान, नरेन्द्र माली, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, दीपक परमार, सोनु चौहान, राहूल चौहान, अनिल प्रजापत, लखन प्रजापत, गणेश प्रजापत, क्रितेश जैन, गोपाल चौधरी, दुर्गेश राठौर, निलेश गोयल, सन्नी पंवार, राहूल राजपूत, शुभम प्रजापत, जयंत मांझी, विजेंद्र मांझी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक मे विहिप के पदाधिकारीयो के साथ साथ हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री मोनु ठक्कर, पूर्व सैनिक राजेन्द्रसिंह शेखावत, राकेश पाराशर, परशुराम सेना अध्यक्ष लाला पाराशर, केसरिया हिन्दू वाहिनी अध्यक्ष अक्षय रावल, अर्जुन पंडित, रोहित व्यास सहित नगर के कई वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात मशाल यात्रा के लिए कार्यक्रम संयोजक योगेश जायसवाल को बनाया गया।
MP NEWS24-लायन्स एवं लियो क्लब नागदा ग्रेटर की वर्ष 2022-23 नवीन कार्यकारिणी का शनिवार को स्नेहकुंज में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह पुरी तरह आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे में सजे हाल में जंहा सभी लायन एवं लियो सदस्यों ने श्वेत वस्त्र पर तिरंगे दुपट्टे को धारण कर वातावरण को जोश में भर दिया, वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं दायित्व ग्रहण विधि अधिकार के रूप में डिस्ट्रिक्ट-3233-जी1 की पूर्व गर्वनर पीएमजेएफ लायन रश्मि गुप्ता इंदौर ने भी देश भक्ति पूर्ण गानों के माध्यम से पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध करवाकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को हम इतनी तन्मयता से करें कि जब सफलता मिले तो उसका उद्घोष दूर-दूर तक सुनाई दे। आपने स्नेह के माध्यम से नागदा शहर को दिव्यांगों का तीर्थ बताते हुए कहा कि स्नेह जैसे प्रोजेक्ट ने लायनवाद एवं नागदा शहर के नाम को देश ही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुचाया है।कार्यक्रम संयोजक लायन अजय गरवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना से किया। ध्वज वंदना पाठ लायनेड किरण बजाज एवं विश्व शांति पाठ लायनेड लेखा पोरवाल ने किया। स्वागत उद्बोधन निवृत्तमान अध्यक्ष लायन कृष्णकांत गुप्ता, लियो हर्षल धाकड एवं विगत वर्ष की गतिविधियों का वाचन सचिव लायन राकेश डाबी, लियो शुभम सकलेचा ने किया। लायन गुप्ता द्वारा विगत वर्ष में सहयोग हेतु सभी सदस्यों को आभार पत्र एवं लियो धाकड द्वारा लियो ऑफ द ईयर 2021-22 लियो शुभम सकलेचा, इमरजींग लियो विप्लव चौहान, राईजिंग स्टार ऑफ द क्लब लियो वरूण भाटिया एवं लियो एडवाईजर लायन पंकज मारू को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इन्होंने किया दायित्व ग्रहण मुख्य अतिथि लायन रश्मि गुप्ता द्वारा वर्ष 2022-23 के अध्यक्षद्वय लायन झमक राठी एवं लियो शुभम सकलेचा के नेतृत्व में दायित्व ग्रहण करवाया। सचिव मनोहरलाल शर्मा, लियो वरूण भाटिया, कोषाध्यक्ष लायन कमलेश नागदा, लियो अनुज कांठेड, प्रथम उपाध्यक्ष लायन श्याम पोरवाल, लियो मिमिन जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन राकेश डाबी, लियो प्रित्येश गगरानी, तृतीय उपाध्यक्ष लायन महेश पंजाबी, लियो आशय पोरवाल, सहसचिव लायन रोहित प्रजापत, लियो शुभम मोहता, सहकोषाध्यक्ष लायन सौरभ मोहता, लियो हर्ष माहेश्वरी, टेल ट्वीस्टर लायन विजय जायसवाल, लियो चिराग जायसवाल, टेमर लायन यशवंत दुबे, लियो आयुष कोलन, पीआरओ लायन सलीम खान, सर्विस कमेटी चेयरमेन लायन डॉ. ओम बैरागी। संचालक मण्डल सर्वश्री लायन अशोक बिसानी, सतीश बजाज, राजेश मोहता, विजय पोरवाल, पंकज मारू, विनयराज शर्मा, डॉ. हिमांशुदत्त पाण्डे, रवि कांठेड, निर्मल जैन, विरेन्द्र जाजोरिया, तेजपाल जवेरिया, सुशील मोदी, अजय गरवाल, अजय पोरवाल, बाबुलाल प्रजापत, पंकज मोहता, प्रदीप राठी, राजकुमार मोहता, ललीत खण्डेलवाल, श्यामलाल चौहान, आरसी केरवार, दीपक केरवार, गुरविन्दरसिंह नेगी, पंकज पावेचा, हरजीतसिंह, जमना मालपानी, विनोद पोरवाल, प्रकाश राठी, शशांक सेठिया आदि ने शपथ ली। नवीन सदस्यों ने भी ली सदस्यता नवीन सदस्य के रूप में वरिष्ठि चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र पाल, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक मनोज राठी, मुकेश राठौर, शेर मोहम्मद के साथ ही लियो क्लब से आनन्द पोरवाल, अनुज नाहर, अनन्त जैन, आयुष कोलन, आयुष पोरवाल, आकाश बोहरा, प्रतीम सुराना, गोपाल पोरवाल, नवजोत सलुजा, आदित्य गेलडा, प्रिंस जैन ने शपथ ली। थाना प्रभारी श्री शर्मा एवं टीम का किया सम्मान नगर में विगत दिनों घटित घटनाओं के त्वरित समाधान करने हेतु नागदा नगर के थाना प्रभारी श्री श्यामचन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सुश्री राठी ने दी आकर्षक कत्थक नृत्य की प्रस्तुती देश-विदेशों के कई बडे मंचों पर प्रस्तुती देकर पुरस्कार अर्जीत कर चुकी नागदा शहर का गौरव अजय-सीमा राठी की सुपुत्री अर्पिता राठी ने कत्थक की प्रस्तुती देते हुए तिरंगा ध्वज लहरा कर सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह थे मंचासीन एवं उपस्थित दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्मेन्द्र सर्राफ उज्जैन, झोन चेयरपर्सन लायन कमलेश जायसवाल, थाना प्रभारी श्री शर्मा आदि मंचासीन थे। इस अवसर पर लायन्स क्लब नागदा, खाचरौद, खाचरौद श्रीसांई, उज्जैन अशोक, उज्जैन डायमंड के पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं लायन्स व लियो क्लब नागदा ग्रेटर के सदस्यगण के अलावा गणमान्य नागरिकगण, पत्रकारगण एवं बडी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ. ओम बैरागी तथा लायन सलीम खान ने किया एवं आभार लायन अजय पोरवाल ने माना।
MP NEWS24-सावन माह के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर शिवालयों में बडी संख्या में भक्तगण पहुॅंचे तथा भगवान भोले शंकर की पूजा की। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ की सवारी भी निकाली जाती है। बच्चों ने आकर्षक रूप में भगवान भोलेनाथ की सवारी ढोल-ढमाकों के साथ्ज्ञ शहर के विभिन्न मार्गो पर निकाली।दिन भर लगा रहा भक्तों का तांता चंबल तट स्थित अति प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। यहॉं बडी संख्या में पहुॅंचे श्रृद्धालुओं ने मुक्तेश्वर महादेव भगवान का जल, दुध, पंचामृत आदि से अभिषेक कर पुण्यलाभ अर्जीत किया। मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन का क्रम सुबह से आरंभ होने के बाद रात्रि तक अनवरत चलता रहा। यहॉं नगर के अलावा आस-पास के क्षेत्रों से भी श्रृद्धालु भोले की भक्ति के लिए पहुॅंचे थे। बद्रीविशाल मंदिर, रेल्वे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, चिकित्सालय मार्ग स्थित शिव हनुमान मंदिर, बस स्टेण्ड स्थित शंकर मंदिर आदि स्थानों पर भी महादेव के दर्शन के लिए श्रृद्धालु महिला पुरूषों की भीड नजर आई। शहर के मुख्य मार्गो से निकली कावड यात्रा हिंद सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में सावन माह के अंतिम सोमवार को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से जल भरकर कावड़िए उज्जैन बाबा महांकाल का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। कावड यात्रा चंबल तट से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती उज्जैन के लिए रवाना हुई। इस दौरान जगह-जगह कावड यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा चंबल मार्ग, एमजी रोड, जवाहर मार्ग, बस स्टैंड, कोटा फाटक, इंगोरिया रोड होकर उज्जैन के लिए रवाना हुई। मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को शहर से निकली कावड यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह-जगह हुआ स्वागत कावड यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। व्यापारी, सामाजिक अन्य संगठनों के आगेवानों द्वारा कावड यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महात्मा गांधी मार्ग पर पोरवाल समाज एवं अभा पोरवाल युवा संगठन द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसी प्रकार श्री गुजराती सेन समाज नागदा के अध्यक्ष जितेंद्र डाबी, उपाध्यक्ष लालचंद केलवा, सचिव अशोक राठौड़, मीडिया प्रभारी राजेश बोराना व वरिष्ठ समाजजन शिवनारायण सोलंकी, कन्हैयालाल डाबी, मोहनलाल बोराना, शंकरलाल राठौड़, वासुदेव देवड़ा, लखन डाबी, राहुल केलवा, आशीष डाबी, इंदरमल जी, राम परमार, लखन भाटी, संगीता चौहान, पुष्पा वर्मा, ममता बोराना आदि भी कावड यात्रा का स्वागत किया। भीकमपुर के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा इसी प्रकार जिला अध्यक्ष सुबोध स्वामी की अगुवाई में सोमवार को चिकित्सालय मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से पूजन अर्चन के बाद कांवड़ यात्रा शुरू की गई। यात्रा नागदा से प्रारंभ होकर ग्राम भीकमपुर स्थित वृद्ध महाकाल मंदिर पहुॅंची।
MP NEWS24- महावीर भवन में महासति दिप्तिश्रीजी म.सा. ने कहा कि प्रभु परमात्मा भगवान हर पल प्रत्येक सुख-दुःख में हमारे साथ है लेकिन हम अपने अहंकार में इतने मदमस्त हो गये है कि केवल दुःख कष्ट तकलीफ में भी प्रभु के पास जाकर प्रार्थना करते है कि प्रभु हमारे दुःखो को दुर करो, समस्या का निवारण होते ही हम प्रभु का साथ छोड़ देते है। महासति वैभवश्रीजी म.सा. ने कहा कि हमें मानव शरीर मिला है इसको कर्मयोग के साथ धर्मयोग हेतु भी समय निकालना चाहिये। पूज्य काव्याश्रीजी एवं पूज्य नाव्याश्रीजी ने ‘क्या साथ लाया था क्या साथ ले जायेगा‘ मधुर स्तवन से सबका मन मोह लिया।मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठैड़ व नितिन बुडावनवाला ने बताया कि तीन उपवास की तपस्या सरीता रामसना का पुर्ण हुआ। कल से तेले की लड़ी .हितेश कांठेड़ की प्रारम्भ होगी। अतिथि सत्कार का लाभ निर्मलाजी अनंतजी दलाल ने लिया। जाप की प्रभावना जयमाला पितलीया की है। संचालन श्रेणीक बम ने किया एवं आभार प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत एवं सतीश जैन सांवेरवाला ने माना। महावीर भवन में पारस पोखरना, देवेन्द्र कांठैड, रमेश तांतेड, चंदनमल संघवी, ब्रजेश भटेवरा, श्रीमती प्रीति भटेवरा, पुष्पादेवी चौरडिया, अलका गोखरू, प्रतिभा कांठेड, दिव्यांशी भटेवरा, मनाली भंडारी, सीमा कांठैड, रानी नाहर, सोनाली बुडावनवाला आदि उपस्थित थे।
MP NEWS24- शनिवार को अचानक आई बारिश के बाद कृषि उपज मण्डी परिसर में अपनी फसल को विक्रय करने हेतु पहुॅंचे एक किसान की फसल पानी में भीग गई। मामले में बताया जाता है कि कृषि उपज मण्डी परिसर में किसानों को अपनी उपज रखने के लिए दो शेड का निर्माण किया गया है लेकिन उक्त शेड पर व्यापारियों ने अपनी सामग्री को रख रखा है जिसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। शनिवार को भी मण्डी समिति में अपनी फसल को विक्रय करने हेतु पहुॅंचा कृषक बारिश का शिकार हो गया। मामले की जानकारी कांग्रेस नेता भीमराज मालवीय को लगने के बाद उन्होंने मण्डी समिति के सचिव श्री खींची से जाकर मुलाकात की तथा उन्होनें मण्डी समिति की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई कि जब मण्डी समिति परिसर में किसानों की उपज को रखने के लिए शेड का निर्माण किया गया है तो वहॉं पर व्यापारी अपना सामान कैसे रख सकते हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सचिव श्री खीची द्वारा मण्डी प्रांगण में मुनादी करवा कर व्यापारियों से शेड में रखी सामग्री को हटाने को कहा गया है।
MP NEWS24-गुलाबबाई कॉलोनी स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर पर शनिवार को विशाला भण्डारे एवं कन्याभोज का आयोजन किया गया। भण्डारे का आयोजन क्षेत्र के रहवासियों एवं श्रृद्धालुओं द्वारा दशा माता की दस दिनों तक आराधना एवं उपवास के पश्चात किया गया था। आयोजन से पूर्व यहॉं विधि विधान के साथ हवन-पूजन किया गया एवं महिलाओं द्वारा भजन भी गाऐ गए। आयोजित भण्डारे में वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मनोहरलाल शर्मा, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती निशा चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत की। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के युवाओं का विशेष योगदान रहा।