Nagda(mpnews24)। रविवार का भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की नागदा में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव राजेश यादव उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि कोई भी शिकायतकर्ता हमारे पास से खाली नही जाना चाहिए, उसे किसी भी तरह से न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलसिंह यादव, राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीतसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष संजीवसिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, उज्जैन संभाग अध्यक्ष माधुरी रघुवंशी, उज्जैन जिला अध्यक्ष प्रतीक गोखले, नागदा नगर अध्यक्ष शिवम तिवारी, नागदा तहसील महामंत्री भारत गुर्जर, नागदा सचिव हर्ष शर्मा की विशेष रूप से उपस्थित थे।
Post a Comment