नागदा - कांग्रेस नेता बब्बु ने प्रदान की साहनी परिवार को 11 हजार की मदद



Nagda(mpnews24)।  शुक्रवार को कांग्रेस के जिला महामंत्री रघुनाथसिंह बब्बु ने कोरोना से असमय ही मृत्यु का शिकार हुए स्व. अनिल साहनी की बहन जो कि किडनी की बिमारी से ग्रसित है को 11 हजार रूपये की आर्थिक सहायता विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, सुबोध स्वामी एवं राधे जायसवाल की प्रेरणा से प्रदान किए।

इस दौरान श्री बब्बु ने कहा कि स्व. अनिल साहनी उनके बहुत अच्छे मित्र थे। कोरोना से ग्रसित होने के बाद देवास में स्व. साहनी का उपचार चल रहा था। मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाने के बाद भी उनका उपचार नहीं हो पाया तथा उनकी मृत्यु हो गई। भगवान परिवार को दुःख सहने की शक्ति दी।

बब्बु ने बताया कि स्व. साहनी की बहन जो कि किडनी की बिमारी से ग्रसित हैं के उपचार हेतु 11 हजार रूपये की मदद की है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग फोटो खिंचवाना बंद करें। बब्बु ने कहा कि भाजपा के किसी भी नेता ने जेब से पैसे निकाल कर किसी की मदद की है क्या ? लेकिन वह हर वर्ष लाखों रूपये की मदद की जाती है।

बब्बु ने तथाकथित मिडियाकर्मीयों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग पुछ रहे हैं कि कहाॅं हैं विधायकजी ? मैं उन्हें बताना चाहता हूॅं कि जरूरतमंदों की मदद के लिए सबसे पहल करने वाले लोगों में से विधायक दिलीप गुर्जर है। भाजपा के नेताओं को पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। शहर में केन्द्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री का दर्जा प्राप्त, पूर्व विधायक एवं बडे-बडे नेता हैं लेकिन किसी ने भी एक रूपया स्वयं की जेब से निकाल कर खर्च नहीं किया। बब्बु ने सभी शहरवासियों से कोरोना महामारी से बचाव हेतु सावधानी रखने की अपील भी की। इस अवसर पर श्री बब्बु के अलावा नरेन्द्र रघुवंशी, मनोज कुमार पांडे, बाबुभाई कटारियाद्व सूरज प्रसाद साहनी, दिनदयाल गुप्ता, विकास केवडा आदि उपस्थित थे।

बाॅक्स
जोशी के उपचार का खर्च भी उठाऐंगे बब्बु

पहचान बड़े लोगों से नहीं बल्कि समय पर साथ खड़े होकर साथ देने वालों से होनी चाहिए। कुछ अवसरवादी लोग तो सिर्फ दूसरों के कार्यों को अपने नाम से जनता के बीच में प्रसारित करते हैं, वहीं दूसरी और रघुनाथसिंह बब्बू सरकार ज्यादा प्रचार-प्रसार ना करते हुए भी नगर के कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक मदद करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और परिवार के सदस्य विकास जोशी के पैरों में तकलीफ के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके इलाज का संपूर्ण खर्च बब्बू ने उठाने का प्रयास कर रहे हैं तथा उपचार करवाने हेतु स्वयं जनसेवा हाॅस्पिटल भी पहुचे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget