नागदा जं.-दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिऐ .. नगर के सुमधुर गायको ने बांधा समाँ

MP NEWS24- स्वतंत्रता दिवस के महान अवसर पर ‘‘एक शाम-देश के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के कलाकारों ने देश भक्ति गीत गा कर लोगों का मन मोह लिया। देश भक्ति से ओत प्रोत गीतो पर जनसमूह झूमने लगा। तो ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगो‘‘ गीत पर भाव विभोर हो गए।

आयोजन अशोक पांचाल (स्वस्तिक) के द्वारा, उनके ही निवास स्थान पर आयोजित किया गया। जिसमे विशेष सहयोगी देव बाम्बीवाल, संजय हरि राठौर, अजय गरवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पाहार पहनाकर कर किया गया। गीतकार अशोक पांचाल, देव बाम्बीवाल, अजय गरवाल, संजय हरि राठौर, मनीष चपलोद, मनीष धाकड़, महेश खत्री, एसएस कुन्दी, कमल कटारे, शैलेन्द्र राठौर, यशवन्त जोशी, आनंदीलाल सोनी, फ़ारुख अगवान, आयुषी पांचाल, वैष्णवी खत्री आदि गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक देश भक्ति के नगमे सुनाए एवं कृष्णचंद पुरोहित ने देशभक्ति का काव्यपाढ किया। कार्यक्रम का संचालन देव बाम्बीवाल ने किया व आभार मनीष चपलोद ने माना। इस मौके पर उषा जैन, मोतीलाल प्रजापत, कृष्णचन्द्र पुरोहित, परवेज़ खान, प्रियंका पोरवाल, मुकेश पोरवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget